spot_img

BIG NEWS : सहरसा-दरभंगा सीमा बिरौल-सहरसा मार्ग पर बघवा पुल के पास CSP डिस्टीब्यूट से 20 लाख की लूट का पर्दाफाश, लूटी राशि और भारी मात्रा में हथियारों के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

हरसा। सहरसा- दरभंगा की सीमा बिरौल-सहरसा मार्ग पर जलई ओपी क्षेत्र में गत 12 सितंबर को हुई लूट के मामले में निजी पेमेंट बैंक के कथित डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा 20 लाख रुपए लूटने की शिकायत की गई थी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

आरक्षी अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया

महिषी थाना कांड संख्या 163/ 21/14 सितंबर धारा 392 भारतीय दंड विधान दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम का गठन कर मुख्यालय डीएसपी शहजाद हाफिज मानी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों को शामिल कर एसआईटी द्वारा विभिन्न स्तरों से जांच कर सूचना संकलन किया गया।

- Advertisement -

गुरुवार को आरक्षी अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि सदर थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली सर्वा रेलवे ढाला के पास कुख्यात अपराधी रंजन यादव अपने दो सहयोगियों के साथ किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है।

सदर थाना पुलिस ने छापामारी कर तीन अपराधी रंजन यादव,केशव मिश्रा और गोलू स्वामी को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक पिस्टल, दो देसी कट्टा एवं गोलियां बरामद की गई।

गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि इन लोगों ने पहले भी लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। जलई ओपी क्षेत्र में निजी पेमेंट बैंक से हुई लूट की घटना में उन्होंने अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

तत्काल अंचल पुलिस निरीक्षक आरके सिंह के साथ सदर थाना अध्यक्ष महिषी थाना अध्यक्ष, टेक्निकल सेल और अन्य पुलिसकर्मियों के द्वारा जलई ओपी क्षेत्र के झाड़ा गांव में छापामारी कर लूट की घटना का उद्भेदन किया गया।

अपराध कर्मियों ने बताया कि लूट के रुपए रंजन यादव के भाई अनिल यादव और उसके दामाद रोहित यादव के पास रखा हुआ है। झाड़ा गांव में पुलिस की टीम जब छापामारी के लिए पहुंचे तो पुलिस को देखकर अनिल यादव और रोहित यादव भागने लगे जिन्हें पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ा।

इनके पास से रुपयों की बरामदगी की गई। उन्होंने बताया की अपराधियों के पास से ₹7 लाख 30 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। जबकि साढे तीन लाख अपराधियों की ओर से खर्च किए गए हैं। वादी की ओर से बताई गई लूट की रकम और अपराधियों से पूछताछ में राशि में बहुत बड़ा अंतर सामने आ रहा है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल इस बात की भी जांच की जा रही है कि वास्तव में कितने रकम की लूट हुई है। घटना में कुल 5 अपराधी गिरफ्तार किए गए। जेल में बंद अपराधियों की ओर से इस घटना की पृष्ठभूमि रची जाने का खुलासा हुआ है।

इसमें ससुर और दामाद ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। दामाद ने लाइनर का काम किया और उसके ससुर तथा ससुर के भाई ने पूरी साजिश रच कर लूट की घटना को अंजाम दिया है।

उन्होंने कहा कि महिषी थाना के झाड़ा गांव निवासी रंजन यादव, बरियाही निवासी गोलू गोस्वामी, बनगाँव निवासी केशव मिश्रा, बघबा गांव के रोहित कुमार यादव एवं झाड़ा गांव निवासी अनिल यादव को गिरफ्तार किया गया।

इसके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस, दो देसी कट्टा, चार कारतूस एक मोटरसाइकिल तथा 7 लाख 30 हजार 800 रुपए बरामद किया गया है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रंजन यादव का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PMCH Principal पर Nishant Kumar का बड़ा एक्शन! नहीं उठाया फोन तो…जानिए कहां मिले प्रिंसिपल साहब?

पीएमसीएच प्राचार्य: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पीएमसीएच प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटा दिया। ड्यूटी के दौरान निजी क्लिनिक में पाए जाने पर हुई यह सख्त कार्रवाई#PMCHPrincipal,#BiharHealth,#NishantKumar

बिहार पुलिस ASI परीक्षा की तारीख आ गई! 462 पदों के लिए जानें आपका एग्जाम कब है?

Bihar ASI Exam Date: बिहार पुलिस में ASI बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी! BPSSC ने 462 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जानें कब#BiharASIExam,#BPSSCRecruitment,#BiharPoliceJobs

‘मुझे कभी STD…’ बिल गेट्स के सनसनीखेज खुलासे, 3 अफेयर, एपस्टीन का ब्लैकमेल का प्रयास, जानें क्या कहा

Bill Gates: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने अमेरिकी कांग्रेस के सामने तीन महिलाओं से अवैध संबंध स्वीकार किए। उन्होंने दावा किया कि जेफरी एपस्टीन ने उन्हें ब्लैकमेल#BillGates,#JeffreyEpstein,#Microsoft

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar