मई,3,2024
spot_img

समस्तीपुर में पांच पुलिस लाइन के जवान मिले कोरोना पॉजिटिव, संख्या बढ़कर @ 134

spot_img
spot_img
spot_img

समस्तीपुर,देशज न्यूज।  समस्तीपुर में पांच पुलिस जवानों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से पूरा जिला सशंकित है। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

जानकारी केअनुसार,पुलिस लाइन में अब तक सात पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। पहला मामला सोमवार को सामने आया था। इस तरह से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 134 हो गई है। इनमें एक की मौत हो चुकी है। जबकि, 61 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इनसे अब जिले में 72 एक्टिव मरीज बचे हैं।

बुधवार को फिर पांच नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी पुलिस लाइन के जवान हैं। सभी की रिपोर्ट एम्स पटना ने जारी की है। इसकी पुष्टि डीएम शशांक शुभंकर ने की है। बताया गया है इनके सैंपल आठ जून को लिए गए थे। रिपोर्ट आने के बाद सभी को शहर स्थित एक आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है। प्रशासन लगातार इनकी चेन की पड़ताल कर रहा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News|Munger News| घर में शिक्षिका की हाथ-पैर बांध, गोली मारकर हत्या

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें