spot_img

गंडक नदी के दबाव से टूटा गोपालगंज सिधवलिया के बंजरिया में रिंग बांध, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

spot_img
- Advertisement -

गोपालगंज में गंडक के दबाव से सिधवलिया के बंजरिया में रिंग बांध आज टूट गया है। इस बांध के टूटने से सारण मुख्य बांध पर भी गंडक नदी का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

- Advertisement -

इसके साथ ही रिंग बांध के टूटने से सारण बांध के अंदर बसे कई गांव में बाढ़ का पानी तेजी से घुस रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 10 से 15 फीट की चौड़ाई में बंजरिया रिंग बांध टूटा है। इससे कई गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। सिधवलिया के शीतलपुर गांव में अचानक पानी घुसने से गांव के लोग काफी दहशत में हैं। वहीं आस-पास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -

लोग जब तक समझ पाते तब तक पानी गांव में प्रवेश कर गयी। चारों तरफ बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पानी से बचने के लिए लोग तटबंध पर चले गये। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे गंडक का पानी तेजी से तटबंधों की तरफ बढ़ रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि जहां यह बांध टूटा है, वहां पर गंडक का जो जलस्तर है, उसमें कमी आई है। इससे ज्यादा इलाका बाढ़ से प्रभावित नहीं होगा।

- Advertisement -

बांध टूटने की जानकारी मिलते ही सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन टूटे स्थल पर पहुंच कर बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। निरीक्षण के बाद बताया कि भारी वर्षा के वजह से बाल्मीकि नगर बैराज से चार लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से पानी का तेज बहाव एवं गंडक नदी में जल स्तर बढ़ा हुआ है।

तेज बहाव के चलते टंडसपुर में बांध क्षतिग्रस्त हो गया था। क्षतिग्रस्त बांध का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने  प्रशासन, बाढ़ नियंत्रण के अधिकारियों एवं इंजीनियर को हर संभव सहयोग करने एवं बाढ़ से निपटने के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar CM Nitish: नीतीश कुमार का इस्तीफा, एक युग का बड़ा विराम, बिहार की सियासत में भूचाल, CM पद से दिया इस्तीफा

नीतीश कुमार का इस्तीफा: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने...

Jamui News: जमुई में पुलिस भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, महिला दारोगा-चौकीदार निलंबित

Police Corruption: बिहार पुलिस की छवि पर एक बार फिर दाग लगने की ख़बर...

Bihar CM: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, कहा- अगले मुख्यमंत्री ‘रामजी’ होंगे, नीतीश पर भी साधा निशाना

Bihar CM: बिहार की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल चरम पर है, जहां नई...

Nitish Kumar Resignation: 20 साल के CM कार्यकाल का भावुक अंत, नीतीश का इमोशनल अंदाज देखकर हर कोई भावुक, जानिए

Nitish Kumar Resignation: बिहार की सियासत में आज एक बड़ा पन्ना पलट गया। जिस...