back to top
16 जुलाई, 2024
spot_img

Madhya Pradesh में Bihar के चार लोगों की मौत, खंभे से टकराई एंबुलेंस, पांच नाजुक

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

मध्य प्रदेश: सिवनी जिले में एंबुलेंस हादसा, चार की मौत, पांच घायल

मध्य प्रदेश (MP) के सिवनी (sivanee) जिले में रविवार सुबह जबलपुर-नागपुर (Jabalpur-Nagpur) राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-34) पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। एक एंबुलेंस (Ambulance) ने पैदल यात्री को टक्कर मार दी। इसके बाद एंबुलेंस पलट (overturned) गई। एंबुलेंस ने एक पैदल यात्री को टक्कर मारने के बाद खंभे से टकराकर पलटी खा ली, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

घटना का विवरण

  • स्थान: जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-34), धूमा थाना क्षेत्र
  • हादसा:
    • एंबुलेंस, जो आंध्र प्रदेश के कुरनूल से बिहार के पश्चिमी चंपारण घायल व्यक्ति अनीश शाह (18) को ले जा रही थी, ड्राइवर का नियंत्रण खोने के कारण अनियंत्रित हो गई।
    • पहले एक पैदल यात्री रंगलाल कुलस्ते को टक्कर मारी।
    • इसके बाद खंभे से टकराकर सड़क किनारे पलट गई।
  • मृतक:
    • प्रतिमा शाह (35)
    • मुकेश शाह (36)
    • प्रिंस शाह (4)
    • सुनील शाह (40) (इलाज के दौरान मौत)

पुलिस की कार्रवाई और जांच

  • पुलिस उपमंडल अधिकारी (एसडीओपी) अपूर्व भलावी ने बताया कि एंबुलेंस में दो चालक और छह रिश्तेदार सवार थे।
  • लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे ने बताया कि एंबुलेंस अनबैलेंस होकर खंभे से टकरा गई। इसके बाद सड़क से उतर गई। टीआई धुर्वे ने कहा, ‘​​​​एम्बुलेंस में 8 लोग सवार थे। जिनमें से प्रतिमा देवी, मुकेश और प्रिंस (3) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुनील शाह ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।
  • पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

एंबुलेंस का मार्ग और यात्री

  • रूट: आंध्र प्रदेश (कुरनूल) से बिहार (पश्चिमी चंपारण)
  • एंबुलेंस में सवार:
    • घायल अनीश शाह (18)
    • दो चालक
    • रिश्तेदार (6)

स्थानीय प्रशासन और लोगों की प्रतिक्रिया

  • स्थानीय प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बढ़ती रफ्तार और सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर नाराजगी जताई।

जरूर पढ़ें

Darbhanga DM Kaushal Kumar खुद कर रहे Monitoring, हर मोहल्ले में प्याऊ-टैंकर-सिंटेक्स, 168 टीमें, हजारों लीटर@हर घर को पानी

दरभंगा में पेयजल संकट पर प्रशासन सख्त! हर मोहल्ले में प्याऊ, टैंकर और सिंटेक्स,...

अब Darbhanga में कोई भी खुद चला सकेगा EVM! डीएम कौशल कुमार की पहल@EVM DEMO CENTER

अब दरभंगा में कोई भी खुद चला सकेगा EVM! डीएम ने किया खास डेमो...

मैं केवटी MLA Murari Mohan Jha आपसे अनुरोध करते हैं डीएम साहेब…मामला ‘संदिग्ध’ है…कृपया देखा जाए!

केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने दरभंगा के डीएम कौशल कुमार को केवटी...

Darbhanga के हैं तो हो जाइए सावधान….घूम रहा है फर्जी अफसर गैंग?

दरभंगा में फर्जी अधिकारी बनकर जेवरात लूट रहे हैं ठग! पुलिस अब तक खाली...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें