spot_img

Bihar News | Siwan News | दर्दनाक हादसा…, रेलवे ट्रैक के पास खेत में गेंहू की कटनी कर रहे एक ही परिवार के 2 मासूमों समेत 4 लोगों की आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर मौत

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

Bihar News | Bihar News | दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक के पास खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के 2 मासूमों समेत 4 लोगों की आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर मौत जहां सीवान में ह्दयविदारक घटना सामने आई है।

- Advertisement -

Bihar News | रेलवे ट्रैक के पास खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के चार लोगों की ट्रेन से कटकर मौत

यहां रेलवे ट्रैक के पास खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई हैं। मैरवा स्टेशन के पास लक्ष्मीपुर रेलवे लाइन के पास की घटना है। 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। इसी ट्रेन की चपेट में से चार लोगों की मौत हुई है। ये सभी लोग लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी गेहूं की कटनी करके अपने घर लौट रहे थे। लक्ष्मीपुर रेलवे लाइन के पास यह हादसा हुआ है।

- Advertisement -

Bihar News | सभी महिलाएं अपने बच्चों के साथ खेत में गेहूं काट रही थीं

जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं अपने बच्चों के साथ खेत में गेहूं काट रही थीं। खेत रेलवे लाइन के पास स्थित था। खेलते वक्त बच्चे अनजाने में रेलवे ट्रैक पर चले गए। ट्रेन के हॉर्न की आवाज सुनकर महिलाएं उन्हें बचाने के लिए दौड़ीं लेकिन तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से दुर्भाग्यवश दोनों महिलाओं और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar IAS IPS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; Darbhanga को मिली साक्षी, पटना समेत 10 जिलों को मिले नए DM, पढ़िए रिपोर्ट

Bihar News | मंगलवार सुबह 10.15 बजे बड़ा हादसा

मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चे ललन राजभर के बेटे त्रिभुवन राजभर की पत्नी श्रीमती देवी (30 वर्ष), त्रिभुवन राजभर का बेटा दिलबहार (7 वर्ष), त्रिभुवन राजभर की बेटी खुशी (6 वर्ष), ललन राजभर के दूसरे बेटे गोविंद राजभर की पत्नी नीतू देवी (32 वर्ष) शामिल हैं। यह हादसा जिले के मैरवा थाना क्षेत्र का सुमेरपुर गांव के पास मंगलवार सुबह 10.15 बजे हुई, जहां कटिहार से अमृतसर की ओर जानेवाली 1507 अप आम्रपाली एक्सप्रेस के चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई।

Bihar News | मैरवा थाने की पुलिस मामले की जांच तेज

दुर्घटना के बाद आम्रपाली एक्सप्रेस के चालक ने घटना की सूचना रेलवे कंट्रोल और मैरवा स्टेशन को दी। हादसे के कारण सीवान से मैरवा की तरफ जाने वाली ट्रेनों का परिचालन लगभग 20 मिनट तक बाधित रहा। मौके पर पहुंची मैरवा थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice