back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

गांधी मैदान के गेट नं.10 को वाहन ने मारी टक्कर, टूटकर गिरा, दबकर एक की मौत, दूसरा जख्मी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान का गेट नं. 10 टूट गया। इस हादसे में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मामला पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान का है। जहाँ आगामी पंद्रह अगस्त की तैयारियां चल रही है।

इसी दौरान नगर निगम की गाड़ी ने गांधी मैदान की बंद गेट में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में गांधी मैदान का गेट नं. 10 उखड़ गया। इस हादसे में दो लोग एक बड़े लोहे के गेट के नीचे दब गए। इसमें से एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे की हालत नाजुक है।

जानकारी के अनुसार, इन दिनों स्वतंत्रता दिवस की तैयारी चल रही है। इसी बीच नगर निगम की गाड़ी गांधी मैदान में प्रवेश कर रही थी। तभी इस गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन, नगर निगम की गाड़ी रुकी नहीं और गांधी मैदान का गेट नंबर 10 को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। इसमें दो लोग बुरी तरह से दब गए और उन्हें इलाज के दौरान नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां एक की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur के दो मासूम भाई-बहनों की Patna में संदिग्ध मौत, कार से मिली लाशें, टीचर पर शक, मां बोली-डबल मर्डर

वहीं,जिस गाड़ी से गांधी मैदान के गेट में टक्कर लगी है। उस गाड़ी पर नंबर प्लेट तक नहीं है। लेकिन, बड़े अक्षरों में उस गाड़ी पर नगर निगम लिखा हुआ है। अब इस मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में दो लोग एक बड़े लोहे के गेट के नीचे दब गए। एक गार्ड दिलीप पासवान और एक अन्य युवक शामिल हैं। दोनों घायलों को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि टक्कर लगने के बाद गांधी मैदान का गेट न 10 टूट के दोंनो के ऊपर गिर गया। इससे घटना में दोनों घायल हुए है। वहीं मौके से चालक फरार हो गया है घटना की जानकारी मिलते हैं मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ गांधी मैदान थाने की पुलिस पहुंची है। वहीं नगर निगम के गाड़ी और उसके चालक की तलाश कर रही है।

जरूर पढ़ें

खिरोई और बागमती लौट आओ फिर से धरा पर– 40 साल, पहली बार, ऐसी ‘रुसवाई’- ‘रुख’ मोड़ लिया कैसा -किसानी छोड़ देंगे ‘हम’

स्पेशल स्टोरी- आंचल कुमारी। सावन-भादो में सूखी खिरोई नदी! किसान बोले – 40 साल...

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें