spot_img

गया जंक्शन पर सोना तस्करों की उतर रही खेप, फिर पकड़ाया हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस से विदेशी Gold Smuggler, 74 लाख के Gold बरामद

spot_img
- Advertisement -

गया में डीआरआई (डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) पटना की चार सदस्यीय टीम ने गया जंक्शन पर आई हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस में छापेमारी कर एक यात्री (Consignment of gold smugglers landing at Gaya Junction) के पास रहे करीब डेढ़ किग्रा सोने के दो बार बरामद किया। साथ ही तस्करी के आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
गया जंक्शन पर सोना तस्करों की उतर रही खेप, फिर पकड़ाया हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस से विदेशी Gold Smuggler, 74 लाख के  Gold बरामद
गया जंक्शन पर सोना तस्करों की उतर रही खेप, फिर पकड़ाया हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस से विदेशी Gold Smuggler, 74 लाख के Gold बरामद

इससे पहले भी गया जंक्शन पर RPF और पटना डीआरआई की टीम ने करीब दस दिनों पूर्व यूपी के दो तस्करों को 2 करोड़ 88 लाख 36 हजार रुपए के सोने के बिस्किट के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों तस्कर आपस में चचेरे भाई थे, जो दो अलग-अलग ट्रेनों से गिरफ्तार किए गए।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

इधर, गया जंक्शन के आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि शनिवार की देर रात ट्रेन संख्या 22912 हावड़ा इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस में गोल्ड बार स्मगलिंग के गुप्त सूचना पर रेल सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक विक्रम देव सिंह ,सहायक उपनिरीक्षक रामसेवक, सहायक उप निरीक्षक अरविंद कुमार श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षी अनिल कुमार सिंह, प्रधान आरक्षी रवि कमल, आरक्षी शशि शेखर एवं आरक्षी नरेंद्र कुमार एवं निरीक्षक प्रभारी सीआईबी एचके ठाकुर, प्रधान आरक्षी सुभाष चंद्र सिंह एवं आरक्षी दीपक ओझा की टीम ने एस-6 कोच में छानबीन की।

बर्थ संख्या 49 पर दुर्गापुर से मिर्जापुर स्टेशन तक की यात्रा कर रहे यात्री मनोज कुमार पाठक, उम्र 37 वर्ष, पिता- रामशकर पाठक, निवासी – माधवपुर, जिला- संत रविदास नगर, उत्तर प्रदेश की तलाशी ली गई। उसके पास से 02 गोल्ड बार कमरबंद से बरामद हुआ। इसका वजन लगभग 1.5 किलोग्राम है। गोल्ड बार का अनुमानित मूल्य डीआरआई पटना की ओर से 74 लाख 16 हजार रुपये बताया गया।

गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह उक्त गोल्ड बार को दुर्गापुर से लेकर मिर्जापुर जा रहा था। डीआरआई पटना के अनुसार सोना विदेशी मुल्क का है। तस्करी के माध्यम से भारत लाया गया है। बरामद उक्त गोल्ड बिस्किट का अनुमानित मूल्य  74,16000/-रुपए बताया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey