spot_img

Bihar News : गया में बागेश्वरी गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत

spot_img
- Advertisement -

गया। पूर्व मध्य रेलवे के गया-धनबाद रेलखंड के गया जंक्शन के नॉर्थ आउटर केबिन के पास गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटनास्थल के पास से गुजर रही मालगाड़ी ट्रेन के चालक ने डिप्टी एसएस कार्यालय को जानकारी देते हुए ट्रेन को रोक दिया।

- Advertisement -

करीब 30 मिनट तक बागेश्वरी रेल फाटक के पास रुकी रही मालगाड़ी

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

बताया गया कि ट्रेन संख्या 314741 LPGU नामक मालगाड़ी घटनास्थल पर सुबह 10:45 से रुकी हुई थी। रेल पटरी पर से शव को हटाया गया, जिसके बाद ट्रेन 11:15 बजे खुली।

- Advertisement -

बताया गया कि इस मालगाड़ी के चालक ने किमी संख्या 468/47 के पास एक महिला को शव को देखने के बाद अपनी ट्रेन को रोक दिया था। इधर, इस घटना के कारण रुकी रही ट्रेन के कारण बागेश्वरी रेल फाटक बंद था।

गया-पटना रेलमार्ग को जोड़ने वाली इस सड़क पर वाहनों की लंबी कतार बैरागी मोड़ से लेकर बागेश्वरी मंदिर तक लग गई। वही पैदल चलने वाले जरूरतमंद व्यक्ति जो कार्यालय व अन्य कार्य से निकले थे, वे रेल फाटक बंद रहने व मालगाड़ी के रुके रहने के कारण परेशान थे। शव को हटाये जाने व बंद रेल को खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

बता दें कि इस रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज निर्माण किए जाने की मांग कब से लोग कर रहे हैं। लेकिन अबतक मांग पूरी नही हुई है। जिसके कारण अक्सर दिन में कई बार इस रेल फाटक के पास सड़क जाम की स्थिति बनती है। जिससे बीमार व्यक्ति को भी गया शहर के निजी व सरकारी अस्पतालों में समय से लोग नहीं ले जा पाते हैं।

इधर, पुल निर्माण विभाग से मिलने वाली जानकारी के अनुसार, यहां ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेल प्रशासन के साथ कई बार पत्राचार हुआ है, योजना भी बनी, लेकिन धरातल पर अबतक नहीं उतर सकी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey