Deshaj Times

Manorama Devi News: NIA Raid | JDU नेता, पूर्व MLC मनोरमा देवी के घर Naxal Connection में NIA की RAID

Bihar News: Manorama Devi News| JDU की पूर्व MLC मनोरमा देवी के घर मिली करोड़ों कैश, SBI से मंगवाई गई नोट गिनने वाली मशीन

Bihar News: Manorama Devi News| JDU की पूर्व MLC मनोरमा देवी के घर मिली करोड़ों कैश, SBI से मंगवाई गई नोट गिनने वाली मशीन

गया में जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के आवास पर एनआईए ने छापेमारी की है।  सुबह चार बजे एपी कॉलोनी स्थित आवास पर एनआईए की टीम पहुंची। जहां, जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी का नक्सली कनेक्शन सामने आ रहा है।

नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी की टीम

गया के एसएसपी आशीष भारती से मिली जानकारी के मुताबिक एनआईए की टीम गया पहुंची और जिला पुलिस से (NIA raids JDU leader Manorama Devi’s house) सहयोग मांगा। मनोरमा देवी जदयू की संविधान पार्षद रह चुकी हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी की टीम एपी कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।

घर के अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है

फिलहाल छापेमारी जारी है, घर के अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। घर के चारों ओर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।हालांकि अभी तक इस छापेमारी से जुड़ी ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक मनोरमा देवी का कनेक्शन नक्सली गतिविधियों से जुड़े होने का मिला है, इसी की जांच के लिए छापेमारी की जा रही है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि NIA की टीम ने उनसे सहयोग करने के लिए कहा था।

Exit mobile version