spot_img

Bihar MLA attack: जीतन राम मांझी का अल्टीमेटम आया काम, MLA ज्योति पर हमला में 6 आरोपी गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

MLA attack: गया में बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी के काफिले पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना ने बिहार की राजनीति में सरगर्मी बढ़ा दी है। मंगलवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

- Advertisement -

क्या थी घटना और कैसे हुआ हमला?

जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी अपने अंगरक्षकों के साथ मोहनपुर के गंभीरा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान मोहनपुर थाना क्षेत्र के गंभीरा गांव में उनके काफिले को रोक दिया गया। विधायक की ओर से आरोप लगाया गया कि काफिला रोककर उनके साथ गाली-गलौज की गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। साथ ही जानलेवा हमला करने की भी कोशिश की गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इस मामले को लेकर मोहनपुर थाना में कांड संख्या 202/26 दर्ज किया गया है, जिसमें सात नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

- Advertisement -

विधायक पर हमला: आरोपियों की गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित जांच शुरू की गई। मोहनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार और गया पुलिस की टीम ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में पलटू यादव उर्फ विकास कुमार, सुनील कुमार, नीरज यादव, हृदय कुमार उर्फ मिट्ठू, योगेंद्र यादव और विक्रम ठाकुर शामिल हैं। ये सभी आरोपी मोहनपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए गया पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इस विधायक पर हमला मामले के बाद इलाके में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IAS IPS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; Darbhanga को मिली साक्षी, पटना समेत 10 जिलों को मिले...

Bihar IAS IPS Transfer: बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 50 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर को हटाया गया, कुंदन कु#BiharIASIPSTransfer,#PatnaDM,#AnandKishor

अब रेलवे स्टेशन पर नहीं होगी अफरा-तफरी? दरभंगा समेत बिहार के 7 बड़े स्टेशनों पर ‘ आसमान ‘ से होगी निगरानी, रेलवे का बड़ा...

Bihar Railway: रेल मंत्रालय ने बिहार के सात प्रमुख रेलवे स्टेशनों सहित देश के 72 बड़े स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन का अध्ययन कराने का फैसला किया है। राइट्स (RITES) को यह जिम्मेदार#BiharRailway,#CrowdManagement,#PatnaNews

बिहार में गर्मी का खेल खत्म! 20 जिलों में मूसलाधार बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियों की पुष्टि#BiharWeather,#MonsoonBihar,#RainAlert

19 जून को बन रहा है ‘गजलक्ष्मी योग’, कहीं आपकी राशि तो नहीं जो हो जाएगी मालामाल? इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Gajalakshmi Yoga: 19 जून को शुक्र और गुरु के गोचर से गजलक्ष्मी योग बनेगा, जिससे वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और मीन राशि के जातकों को करियर व धन लाभ मिलेगा।#GajalakshmiYoga,#Rashifal,#AstrologyNews