spot_img

GAYA NEWS-धर्मगुरु लामा लेकर आए बिहार की अर्थव्यवस्था में बूम, होगा करोड़ों का टर्न ओवर

spot_img
- Advertisement -
  • GAYA NEWS-धर्मगुरु लामा लेकर आए बिहार की अर्थव्यवस्था में बूम, होगा करोड़ों का टर्न ओवरGAYA NEWS-धर्मगुरु लामा लेकर आए बिहार की अर्थव्यवस्था में बूम, होगा करोड़ों का टर्न ओवर
    मुख्य बातें
  • दलाई लामा के आगमन से करोड़ों रुपए का टर्न ओवर
  • बोधगया के कालचक्र मैदान में गुरुवार से प्रवचन
  • सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
  • चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गया, देशज न्यूज(DeshajNews)।  नोबेल पुरस्कार विजेता और  बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के बोधगया आगमन से एक पखवाड़े के अंदर कई करोड़ रुपए का टर्न ओवर होगा। एक ओर जहां भारत सहित विश्व आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है वहीं, दलाई लामा की  एक झलक पाने और उनके प्रवचन सुनने के लिए देश-विदेश से काफी संख्या में लोग बोधगया आ चुके हैं। दलाई लामा 14 दिवसीय प्रवास पर 24 दिसंबर को विशेष विमान से गया आए हैं। वे  02 जनवरी से बोधगया के कालचक्र मैदान में बौद्ध धर्म पर  प्रवचन देंगे।
दलाई लामा की एक झलक पाने और उन्हें सुनने के लिए देश-विदेश से हजारों की संख्या में अनुयाई बोधगया पहुंच चुके हैं। इनमें हिमालय के तराई वाले उतर- पूर्व के राज्यों से लेकर नेफा, लेह-लद्दाख इलाके के लोग शामिल हैं। करीब 40 हजार बौद्ध धर्मावलंबियों के आ जाने से यहां आवासन और भोजन की व्यवस्था चुनौती बनी हुई है। बोधगया और आसपास के सभी मोनेस्ट्री, होटल एवं लौज में जगह नहीं है।  सैकड़ों की संख्या में निजी मकान बौद्ध धर्मावलंबियों के आवास स्थल में तब्दील हो गए हैं।
देश-विदेश के कोने-कोने से दलाई लामा के अनुयाई हवाई,रेल और सड़क मार्ग से बोधगया आए हैं।फिर वापस लौटेंगे। यही स्थिति रेल और सड़क मार्ग से आने-जाने वाले बौद्ध धर्मावलंबियों की है। बोधगया आने-जाने, आवासन,भ्रमण और भोजन मद में कई करोड़ रुपए का टर्न ओवर होगा। जनवरी के दूसरे सप्ताह तक गया से हवाई व रेल टिकट अनुपलब्ध है। सभी फ्लाइट फुल चल रही  है। बोधगया में इन दिनों तिब्बती मार्केट में लाखों रुपयों की खरीदारी हो रही है।
गया कॉलेज के अर्थ शास्त्र के प्रोफेसर अश्वनी कुमार के अनुसार दलाई लामा के बोधगया प्रवास के कारण 50 करोड़ रुपए का टर्न ओवर बहुत मायने नहीं रखता है। टर्न ओवर की राशि में और वृद्धि तय है। राज्य सरकार दलाई लामा के बोधगया प्रवास से बोधगया और गया के साथ-साथ बिहार की अर्थ व्यवस्था में बूम को लेकर पूरी तरह से वाकिफ हैं। यही एक बड़ा कारण रहा कि पहली बार बिहार कैबिनेट की बैठक गया में दलाई लामा के आगमन के पूर्व हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर स्थानीय अधिकारियों ने साफ कर दिया कि दलाई लामा की सुरक्षा व्यवस्था मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के अनुरूप रहेगी। कहीं कोई कोताही की गुंजाइश न हो।यह सुरक्षा व्यवस्था में शामिल सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को बता दिया गया है।
दलाई लामा की  वापसी के बाद एक सप्ताह तक तिब्बत और हिमालय की तराई से आने वाले बौद्ध धर्मावलंबी अपने गर्म कपड़ों और सामानों को औने-पौने दाम में बेचकर वापस लौट जाते हैं। इस तरह से देखा जाए तो दलाई लामा के आगमन के पूर्व से लेकर वापसी के बाद भी बोधगया और गया की अर्थ व्यवस्था में काफी उछाल आ जाती  है। यही कारण है कि जिस साल दलाई लामा का बोधगया प्रवास संभव नहीं हो पाता है, यहां होटल से लेकर अन्य संबंधित क्षेत्र में मंदी का दौर शुरू हो जाता है।GAYA NEWS-धर्मगुरु लामा लेकर आए बिहार की अर्थव्यवस्था में बूम, होगा करोड़ों का टर्न ओवरGAYA NEWS-धर्मगुरु लामा लेकर आए बिहार की अर्थव्यवस्था में बूम, होगा करोड़ों का टर्न ओवर
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: जेपी गंगा पथ पर 50 दुकानें, जून से गुलजार होगा पटना का मरीन ड्राइव, बदल जाएगा नज़ारा!

जेपी गंगा पथ: पटना के मरीन ड्राइव की रौनक अब और बढ़ने वाली है!...

Bihar News: जेडीयू विधायक रेड, पप्पू पांडेय के घर पुलिस की दबिश, गैर-जमानती वारंट जारी

जेडीयू विधायक रेड: बिहार की सियासत में भूचाल मचाने वाली खबर! गोपालगंज में जेडीयू...

Bihar News: निजी प्रैक्टिस पर रोक से भड़के बिहार में डॉक्टरों का सरकार को अल्टीमेटम, ‘यह एकतरफा फैसला हमें मंजूर नहीं!’

निजी प्रैक्टिस: बिहार में सरकारी डॉक्टरों और सरकार के बीच तकरार बढ़ती जा रही...

Bihar Weather Today: बिहार में भयंकर गर्मी का प्रकोप, लू का अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी राहत

Bihar Weather Today: बिहार में सूरज अपने तेवर दिखाना शुरू कर चुका है और...