

गया जिला अंतर्गत टिकारी थाना क्षेत्र में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची की नानी की ओर से टिकारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़िता की नानी ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
- Advertisement -
बच्ची की नानी ने पुलिस को बताया कि उनकी चार वर्षीय नतनी उनके साथ ही रहती है। शुक्रवार की शाम को टिकारी बाजार से लौटने पर उसने अपनी नतनी के अंदरूनी अंग से खून का रिसाव देखा तो पूछने पर पता चला कि गांव के ही एक किशोर की ओर से गंदी करतूत को अंजाम दिया गया है।
- Advertisement -
पुलिस संरक्षण में बच्ची को गया मेडिकल मेडिकल में जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
- Advertisement -



