spot_img

लीजिए भाई…Gaya Airport से Delhi के लिए Direct flight… सीधी उड़ान भरिए, सेवा शुरू

spot_img
- Advertisement -

गया एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। 1 सितंबर 2025 से गया-से-दिल्ली एयर इंडिया की सीधी उड़ान शुरू। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को भी मंजूरी, जल्द उड़ान संभावित। जीतन राम मांझी की पहल पर हवाई सेवा फिर से शुरू। धार्मिक पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को मिलेगा नया आयाम।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया 1 सितंबर 2025 से गया-से-दिल्ली के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। यह सेवा लंबे अंतराल के बाद बहाल की जा रही है, जिससे यात्रियों को सीधी, तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

- Advertisement -

- Advertisement -

पर्यटन, व्यापार और कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

  • इस सेवा से न सिर्फ गया-दिल्ली यात्रा में समय की बचत होगी, बल्कि यह धार्मिक, पारिवारिक और व्यापारिक यात्राओं को भी बढ़ावा देगी। बोधगया, महाबोधि मंदिर जैसे विश्वप्रसिद्ध धार्मिक स्थलों तक पहुंचना अब और आसान होगा, जिससे स्थानीय पर्यटन को मजबूती मिलेगी। गया एयरपोर्ट के जरिये बिहार के दक्षिणी हिस्से की हवाई कनेक्टिविटी में भी बड़ा सुधार होगा।

जीतन राम मांझी ने निभाई अहम भूमिका

  • केंद्रीय मंत्री और गया सांसद जीतन राम मांझी ने इस उड़ान सेवा को शुरू कराने में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (ट्विटर) पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा –

    “गया की जनता-जनार्दन के लिए बड़ी खुशखबरी है। 1 सितम्बर से दिल्ली-गया- दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट शुरू हो रही है। अब एयर इंडिया एक्सप्रेस की गया फ्लाइट की भी सहमति बन गई है। जल्द ही उसकी भी उड़ान शुरू होगी।”

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट भी जल्द

  • जीतन राम मांझी ने यह भी बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट सेवा को भी स्वीकृति मिल चुकी है, जो कम खर्च में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ा विकल्प बनेगा।उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और उनकी टीम गया की हवाई सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वैशाली नाव हादसा: गंगा में डूबे 13 मासूम, DM वर्षा सिंह का बड़ा बयान- ‘CO-थानाध्यक्ष पर गिरेगी गाज’ |तेजस्वी भी पहुंचे

Bihar Boat Accident: वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में हुए नाव हादसे में 13 मासूम बच्चों की मौत हो गई। डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि नाव निजी थी और रात में परिचालन की लापरवाही के लिए #BiharBoatAccident,#RaghopurTragedy,#VaishaliNews

नीला ड्रम में पति की 5 खंड में लाश ऊपर से सीमेंट घोल कांड: पत्नी और प्रेमी को फांसी, कोर्ट ने कहा- बेटियों का...

Meerut Murder Case: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम कांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को मृत्युदंड मिला है। मर्चेंट नेवीकर्मी सौरभ राजपूत की हत्या कर लाश ड्रम में सीमेंट से बंद की गई #MeerutMurderCase,#NeelaDrumKand,#DeathSentence

पूर्णिया का वो वायरल वीडियो: क्या सच में इंग्लैंड की जूली, बिहार के नमित की प्रेमिका थी?

Purnia Viral Video: पूर्णिया में वायरल हुए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इसे 'रूसी प्रेमिका और बिहारी प्रेमी' की कहानी बताया जा रहा था, लेकिन अब इसका असली सच सामने #PurniaNews,#ViralVideo,#BiharTruth

बिहार में बालू खनन शुरू होते ही बंपर कमाई, 16 अक्टूबर से बदल जाएगी तस्वीर!

Bihar Sand Mining: बिहार में 16 अक्टूबर से 212 बालू घाटों पर खनन कार्य फिर शुरू होगा, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। खान मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि विभाग ने राजस्व #BiharSandMining,#BiharConstruction,#PramodKumar