

गया में बुलेट वाली दुल्हनिया के नाम से चर्चित निक्की कुमारी अपने भाई की शादी में अपने दुल्हे भाई को बुलेट पर बैठाकर मंडप तक पहुंच गई। वहीं, जब स्टेज पर दूल्हा पहुंचा तो दुल्हन की भी धमाकेदार एंट्री हुई। दुल्हन भी डोली पर चढ़ कर आई।
वैसे, दूल्हे की बहन निक्की राज अपनी शादी में भी जो 2020 के मार्च महीने में हुई थी के दौरान भी अपनी शादी में खुद बुलेट चला कर जयमाला के स्टेज पर गई थी। बुलेट चलाने की काफी शौकीन निक्की की हार्दिक इच्छा थी कि अपने भाई की शादी में खुद बुलेट चलाकर और अपने भाई को पीछे बैठाकर बारात लेकर निकलूं जो आज सच हो गया। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, बड़े भाई की बारात में खुद अपने दूल्हे राजा भाई को बुलेट पर पीछे बैठाकर बारात लेकर निकली।
यह बारात शहर के चिरैयाटांड़ मोहल्ले से निकलकर खरखुरा संगम चौक के पास पहुंची। पहली बार इस तरह की तस्वीरें देख आसपास के लोग भी भौंचक रह गए। निक्की कुमारी बीच बारात में अपने भाई को बुलेट पर पीछे बैठा कर चल रही थी और आगे पीछे लोग डांस कर रहे थे।
चिरैयातार के रहने वाले राजेश कुमार के इकलौते पुत्र मनीष कुमार की बारात बुधवार की रात को निकली। खरखुरा संगम चौक के पास रहने वाले स्वर्गीय ललन यादव की इकलौती पुत्री दिब्या भारती से शादी हुई । जब स्टेज पर दूल्हा पहुंचा तो दुल्हन की भी धमाकेदार एंट्री हुई।दुल्हन भी डोली पर चढ़ कर आई।
भाई की शादी में खुद बुलेट चलाकर उसे पीछे बैठाकर ले जाने की थी तमन्ना
दूल्हा की बहन निक्की राज ने बताया कि वह 2020 में मार्च के महीने में हुई अपनी शादी में खुद बुलेट चला कर जयमाला के स्टेज पर गई थी। मुझे उसे बुलेट चलाने का काफी शोैक है और मैं पहले ही सोची थी कि अपने भाई की शादी में खुद बुलेट चलाकर और अपने भाई को पीछे बैठाकर बारात लेकर निकलूंगी।
दूल्हा मनीष कुमार ने बताया कि मेरी छोटी बहन का शौक था कि मैं अपने भाई को बुलेट पर बैठा कर बरात ले जाऊंगी। आज उसका शौक भी पूरा हो गया है। मैं अपनी बहन का शौक को पूरा करने के लिए बुलेट से बारात आया हूं।
बुलेट वाली दुल्हनिया के नाम से हुई थी चर्चित
3 मार्च 2020 को निक्की राज की शादी चिरैयाटांड़ से टेकुना फार्म के पास हुई थी। जब टेकुना फार्म से बारात आई और जब दूल्हा राजा जयमाला से स्टेज पर पहुंचा तो निक्की राज खुद अपने घर से बुलेट से निकलकर स्टेज पर पहुंची थी। जिसे लोग देखते ही रह गए थे। यह शादी लोगों के बीच बुलेट वाली दुल्हनिया के नाम से चर्चित हुई थी।



