back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

गया में दिनदहाड़े पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हजारों की लूट,

spot_img
- Advertisement - Advertisement

या जिला के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के नावाडीह फूलवरिया मोरहर नदी के बीच पीएनबी के ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक से 70 हजार रुपया हथियार का भय दिखाकर बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार को लूट लिया।

- Advertisement -

इस संबंध मे संचालक राजेश कुमार ने बताया कि बांकेबाजार स्थित पीएनबी से 80 हजार रुपये का निकासी किया। इसके उपरांत पननीया स्थित ग्राहक सेवा केन्द्र पर पैसा लेकर बाइक से निकले। उन्होंने बताया कि वो बीच नदी मे पहुंचे तो वहां पहले से ही तीन युवक अपने बाइक लगाकर खडे थे।

- Advertisement -

इसी बीच उन्होने मुझे हाथ देकर रूकने का इशारा किया लेकिन वे बगैर रूके अपनी बाइक को तेज गति से निकलने का प्रयास किया।। पीछे से अपराधियों ने उसके बाइक पर पैर से धक्का मार दिया। जिसके कारण बाइक से नीचे गिर गये। उन लोगो ने एक छोटा हथियार निकालकर उन्हें मारने की धमकी दी और शरीर पर रहे जैकेट को उतार कर चलते बने। उन्होंने बताया कि जैकेट मे ही पूरा रुपया था।।

- Advertisement -

इस मामले मे बांकेबाजार थानाध्यक्ष कुमार सौरभ पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। बांकेबाजार प्रखंड मे ग्राहक सेवा केन्द्र के पैसा का छिनतई की पहली घटना है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal: 23 फरवरी 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों से प्रवाहित होती ऊर्जा और ग्रहों के...

Aaj Ka Panchang: 23 फरवरी 2026, सोमवार का पावन पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 23 फरवरी 2026, सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति...

Zareen Khan की मां अस्पताल में भर्ती: एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं, कहीं ये बात!

Zareen Khan News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर सितारों की निजी जिंदगी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें