back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

सरकारी स्कूल में बम विस्फोट, कई बच्चे जख्मी…कहां से पहुंचा बम

spot_img
- Advertisement -

या से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां जिले के वजीरगंज में एक सरकारी स्कूल में बम विस्फोट होने से दो बच्चे घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार वजीरगंज थाना अंतर्गत मुरलियाचक सरकारी स्कूल में यह बम विस्फोट हुआ। इस बम विस्फोट में दो बच्चे घायल हो गए हैं, जिसका का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर बम निरोधी दस्ता पहुंचकर जांच में जुट गया है। पुलिस भी मौके पर मौजूद है।

- Advertisement -

गया में बम विस्फोट हुआ है। वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत मुर्गियाचक गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास बम विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में दो बच्चे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बम फटने की खबर मिलते ही बम निरोधी दस्ता पहुंचकर जांच में जुट गया है। साथ ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और पुलिस बल पहुंचकर कर मामले की जांच कर रही है। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि बीते शुक्रवार की देर रात भी बम फटा था।

- Advertisement -

बताया जाता है कि आज सुबह 10.30 बजे प्राथमिक विद्यालय मुर्लियाचक में अचानक बम विस्फोट हुआ। देसी बम के छर्रे लगने से दो बच्चे घायल हो गए। विनोद मांझी का 10 वर्षीय पुत्र सत्येन्द्र कुमार और दुलारचंद मांझी का 9 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार छर्रे लगने से घायल हैं। सत्येन्द्र कुमार चौथी कक्षा का छात्र है जबकि नीरज कुमार तीसरी कक्षा का छात्र है। वहीं बम की आवाज सुनकर चार बच्चे बेहोश हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

- Advertisement -

एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया है कि वजीरगंज के एक स्कूल में बम विस्फोट की सूचना है जिसमें दो छात्र घायल हुए हैं। मौके पर बम निरोधक दस्ते को भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। इधर,ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात गांव में दो-तीन विस्फोट हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एमजी ग्लॉस्टर: इस मार्च पाएं लाखों की बचत, JSW MG Motor India की गाड़ियों पर बंपर छूट!

MG Gloster: अगर आप एक नई एसयूवी या इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का मन बना...

IPL 2026: दासुन शनाका की राजस्थान रॉयल्स में धांसू एंट्री, PSL को झटका

IPL 2026: क्रिकेट जगत में एक बार फिर धमाकेदार बदलाव का दौर शुरू हो...

Kal Ka Rashifal: 23 मार्च 2026, जानिए कैसा रहेगा आपका सोमवार?

Kal Ka Rashifal: सोमवार, 23 मार्च 2026 का दिन ग्रहों की विशेष चाल और...

मां स्कंदमाता की आरती: नवरात्रि के पांचवें दिन करें दिव्य देवी की स्तुति

Maa Skandmata Ki Aarti: चैत्र नवरात्रि के पवित्र पाँचवें दिन, शक्ति स्वरूपा देवी स्कंदमाता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें