spot_img

Madhubani News| Bisfi News| Gas Cylinder Blast में बच्ची की जिंदा मौत, घर खाक, कई लोग झुलसे, विरोध में अग्निशमक वाहन में तोड़फोड़

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Bisfi News| Gas Cylinder Blast से बड़ा हादसा हो गया है। आठ साल की बच्ची की जिंदा मौत हो गई है। घर खाक हो गए हैं। ब्लॉस्ट में कई लोग झुलस गए हैं। विरोध में अग्निशमक वाहन में लोगों ने तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

Madhubani News| Bisfi News| मामला, काजी टोल चपरिया का है जहां गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हुआ है…

मामला, काजी टोल चपरिया का है जहां गैस सिलेंडर फटने से एक 8 बच्ची की मौत और कई लोगों के बुरी तरह जख्मी होने और घर जलकर खाक होने की सूचना के बाद भी घंटों देर से पहुंची अग्निशमन गाड़ी पर लोगों ने गुस्सा उतार दिया। आक्रोशित लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।

- Advertisement -

Madhubani News| Bisfi News| इकबाल की आठ वर्षीय पुत्री आतिका नाज की मौत हो गई

जानकारी के अनुसार, बिस्फी थाना क्षेत्र के काजी टोल चपरिया में हुई भीषण अगलगी की घटना में मो. इकबाल की आठ वर्षीय पुत्री आतिका नाज की मौत हो गई। वहीं आग की चपेट में आने से शाहीन खातून बुरी तरह से झुलस गई। जिसका इलाज पीएचसी बिस्फी में चल रहा है।आग लगने का कारण गैस सिलेंडर का फटने बताया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Update बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र | बिहार में अब बढ़ेगी ठंड! मौसम विभाग ने बताया कब से गिरने लगेगा पारा, दिन- रात और धुंध

Madhubani News| Bisfi News| आग का तांडव ऐसा, काबू करने में लोगों के छूट गए पसीने

घटना में एकबाल अहमद,अखलाक अहमद, मोहम्मद अफजल,अच्छी बेगम,अब्दुल वासिद,मोहम्मद सैफुल्लाह,मो.मजहर के घर सहित घर में रखे लाखों रुपए की संपत्ति जल कर राख हो गयी। आग का तांडव इस कदर था कि लोगों को आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था।काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर लोगों ने अग्निशमन विभाग सहित बिस्फी थाना को भी सूचना दी।

यह भी पढ़ें:  विपक्ष का सीधा हमला: CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, दिल्ली में राहुल-तेजस्वी का बड़ा मार्च

Madhubani News| Bisfi News| फायर बिग्रेड की गाड़ी देर से पहुंचा, फूटा लोगों का गुस्सा, तोड़फोड़

फायर बिग्रेड की गाड़ी देर से पहुंचने के कारण आक्रोशित लोगों ने गाड़ी के साथ तोड़ फोड़ भी किया। उनका कहना था कि सूचना के घंटों बाद भी गाड़ी मौके पर नही पहुंची।जब स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पा गया तब जाकर गाड़ी पहुंची है।पीड़ित लोग खुले आसमान के नीचे जीने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें:  चौंकाने वाला खुलासा! मुजफ्फरपुर में 'डिजिटल अरेस्ट' से लाखों की ठगी, इराक तक जुड़े तार, मास्टरमाइंड दबोचा |बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेपर्द

Madhubani News| Bisfi News| घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक सह बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, एसआई रामप्रीत यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची का पोस्टमार्टम कराने को लेकर सदर अस्पताल मधुबनी भेजा गया।वहीं, बिस्फी सीओ ने बताया कि पीड़ित परिवारों के बीच पॉलीथिन शीट उपलब्ध करा दिया गया है।

Madhubani News| Bisfi News| सहायता राशि के लिए अग्रेत्तर कार्रवाई

सहायता राशि के लिए अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही राज्यसभा सांसद डॉ. फैयाज अहमद एवं राजद नेता मो.अब्दुल हई आदि ने घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित परिवारों से मिलकर घटना के बारे में जानकारी ली और दुःख व्यक्त किया और सरकारी सहायता दिलाने की बात कही।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में 135 साल पुरानी दुर्गा पूजा पर ये कैसी बदहाली? अंधेरे में डूबा इलाका, जानलेवा सड़कें बनी मुसीबत

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय में 135 साल पुरानी दुर्गा पूजा स्थल तक जाने वाली सड़कें बदहाल हैं। स्ट्रीट लाइटें खराब हैं और अधूरे नाले जानलेवा बन रहे हैं, जिससे श्रद्धा #DarbhangaNews,#DurgaPujaBihar,#LalheriasaraiProblems

पटना में आज बड़ा बवाल! CEC के खिलाफ छात्रों का राजभवन मार्च, जानें क्यों सड़कों पर उतरे?

Bihar Protest: पटना में आज AISA और RYA ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजभवन मार्च का आह्वान किया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर रोक लगाने की मांग को #BiharProtest,#PatnaNews,#CECRemoval

Bihar Weather Update बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र | बिहार में अब बढ़ेगी ठंड! मौसम विभाग ने बताया...

Bihar Weather Update: बिहार में अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 16-17 अक्टूबर के बाद ठंड में तेजी से वृद्धि होगी और तापमान गिरेगा। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र का दिख #BiharWeather,#WeatherUpdate,#ColdWave

Bihar Graduate Election नीतीश कुमार के बेटे निशांत को पिता का आशीर्वाद: बिहार स्नातक चुनाव में झोंकेंगे पूरी ताकत!

Bihar Graduate Election: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के बिहार विधान परिषद चुनाव में एनडीए ने कमर कस ली है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद लेकर प्रचार मैदान #BiharGraduateElection,#NishantKumar,#JDUCampaign