spot_img

Encounter पर Encounter…थर्राया Gopalganj, रंगदारी-गैंगरेप में मुठभेड़, पुलिस से छीने हथियार, 4 को मारी गोली

spot_img
- Advertisement -

गोपालगंज जिले में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। बीती देर देर रात, जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सवरेजी गांव में पहली मुठभेड़ हुई।

- Advertisement -

ज्वेलर्स के मालिक प्रवीण सोनी से Extortion

यह कार्रवाई मंगलम ज्वेलर्स के मालिक प्रवीण सोनी से (Extortion) ₹5 लाख रंगदारी मांगने वाले फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए की गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी रंगदारी की पहली किश्त ₹1 लाख लेने आ रहे हैं। घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में आयुष कुमार, जो सवरेजी गांव निवासी राजू वर्मा का पुत्र है, पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो साथी फरार हो गए।

- Advertisement -

कुचायकोट में गैंगरेप आरोपियों से मुठभेड़

कुचायकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने सासामुसा स्टेशन पर यूपी (Uttar Pradesh) से इलाज के लिए आई युवती के साथ हुए गैंगरेप (Gangrape Case) के फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की। चंवर इलाके में आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गैंगरेप के तीन आरोपी – करीमन कुमार, अभिषेक कुमार और सोनू कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

- Advertisement -

अभिषेक कुमार को पहले ही गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, अभिषेक कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन छापेमारी के दौरान वह पुलिस की कस्टडी से हथियार छीनकर भागने लगा, जिसके बाद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी।

घटनास्थल से देसी कट्टा और रिवाल्वर बरामद

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक देसी कट्टा (Country-made pistol), रिवाल्वर (Revolver) और कारतूस (Cartridges) बरामद किए हैं।
सभी घायल अपराधियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि “अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

2025 में अब तक 7 मुठभेड़, अपराधियों में दहशत

पुलिस सूत्रों के अनुसार, साल 2025 में अब तक गोपालगंज जिले में 7 मुठभेड़ (Gopalganj Encounters 2025) हो चुकी हैं। इनमें एक अपराधी मनीष यादव की मौत भी हो चुकी है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों ने अपराधियों में दहशत का माहौल बना दिया है, और शहरवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Baby death after vaccination: दरभंगा में टीकाकरण के बाद बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Baby death after vaccination: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने...

Bihar Police Election में धांधली: दरभंगा में अध्यक्ष प्रत्याशी ने दोबारा चुनाव की मांग की

Bihar Police Election: दरभंगा से एक खबर सामने आई है, जिसने बिहार पुलिस महकमे...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड टेंपो पलटने से युवती की मौत, पिता गंभीर

Darbhanga News: दरभंगा के सिंहवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको चौंका दिया...

गंगा संरक्षण: भागलपुर में गंगा समग्र का विस्तार, जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प

गंगा संरक्षण: भागलपुर की पावन धरती पर अब मां गंगा की अविरलता और निर्मलता...