back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

7 साल की बहन के साथ दरिंदगी, भाई ने खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, खून से लथपथ लौटी बच्ची

spot_img
- Advertisement - Advertisement

गोपालगंज से बड़ी खबर है जहां अपने ही दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। चचेरे भाई ने मानवता को शर्मसार करते हुए अपनी ही बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर समाज को कलंकित कर दिया। वह भी महज सात साल की बहन के साथ। मामला, जिले के भोरे थाना क्षेत्र के एक (Brother raped 7 year old sister) गांव का है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बीती शाम आरोपी युवक पीड़िता के घर आया। वहीं पर खाना खाया। खाना खाने के बाद बच्ची को अपने साथ खेत में लेकर चला गया। कुछ देर के बाद बच्ची रोते हुए घर आई। जब उससे रोने की वजह पूछी तो उसने पूरी बात बताई। बच्ची के कपड़े में खून सने हुए थे।

- Advertisement -

इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इधर मिली जानकारी के अनुसार, दुष्कर्मी पीड़िता के घर आया था। वहीं खाना मांगा। खाना खाने के बाद वह बच्ची को अपने साथ खेत में लेकर धान के बोझा उठाने के लिए कहकर ले जाने की बात कहने लगा, जिसपर कहा गया कि इस बच्ची से बोझा नहीं उठेगा। किसी काम को लेकर वह अपने रूम में चली गई।

- Advertisement -

इसके बाद वह बच्ची को लेकर खेत की तरह चला गया। कुछ देर के बाद बच्ची रोते हुए घर आई। पूछने पर उसने घटना के बारे में बताई। वहीं इस घटना के बाद पीड़िता की मां बच्ची को लेकर थाना गई और तत्काल पुलिस को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच और इलाज कराने के सदर अस्पताल भेज दिया गया।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Panchang: 23 फरवरी 2026, सोमवार का पावन पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 23 फरवरी 2026, सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति...

Zareen Khan की मां अस्पताल में भर्ती: एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं, कहीं ये बात!

Zareen Khan News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर सितारों की निजी जिंदगी...

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें