spot_img

Bihar: गोपालगंज में चुनाव से पहले बांटी गई जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

बिहार के गोपालगंज (Gopalganj) में जहरीली शराब (Poisoned alcohol) पीने से 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर बीमार बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना के बाद मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक शराब पंचायत चुनाव से ठीक पहले रात में बांटी गई थी।

- Advertisement -

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी से अक्टूबर तक नवादा, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीवान और रोहतास जिलों में कथित तौर पर नकली शराब पीने से 70 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई अन्य की आंखों की रोशनी चली गई है।

बताया जा रहा है कि गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर गांव में शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है, घटना के बारे जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। यहां महम्मदपुर थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार समेत पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

घटना मोहम्मदपुर क्षेत्र की है। परिजन खुद इस बात की जानकारी दी है जबकि प्रशासन की ओर से तीनों की शराब पीने से मौत की वजह को गलत बता रहा है। गोपालगंज के एसडीपीओ ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।

मृतक में एक का नाम संतोष साह है। संतोष के परिजन ने बताया कि संतोष ने शराब पी थी जिसके बाद तबीयत बिगड़ी और फिर बाद में उसकी मौत हो गई। जिसका गांव वालों ने समर्थन किया है।

गांव के लोगों का कहना है कि शराब पीने से 4 लोगों की मौत हुई है जबकि चार-पांच लोग अभी भी बीमार हैं । इनका इलाज मोतिहारी के अस्पताल में चल रहा है।

डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शराब पीने से तीनों की हुई मौत को गलत बताते हुए कहा कि मृतकों में एक की मौत का कारण नेचुरल डेथ है। गोपालगंज के डीएम में डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा है कि 2 लोगों की मौत संदिग्ध है और हम इसकी जांच कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि शराबबंदी के बावजूद बिहार में जहरीली शराब से मौत की खबर समय-समय पर सामने आती रही है। गोपालगंज में जहरीली शराब से मौत का यह पहला मामला नहीं है।

इसी साल फरवरी महीने में मुजफ्फरपुर के कटरा में 5 लोगों की मौत जहरीली शराब से हुई थी। मुजफ्फरपुर के मनिहारी में ही 26 फरवरी को 2 लोगों की मौत जहरीली शराब से हुई जबकि वैशाली के राजापाकर में एक व्यक्ति की मौत शराब पीने की वजह से हुई। नवादा के अंदर भी 16 लोगों की मौत जहरीली शराब से होने की घटना हो चुकी है।

पश्चिम चंपारण के लोरिया में इसी साल जुलाई महीने में 16 लोगों की मौत जहरीली शराब की वजह से हुई। बेगूसराय के बखरी में भी दो लोगों की जान जहरीली शराब से इसी साल होली के बाद जा चुकी है। 2021 में 13 अलग-अलग घटनाओं में जहरीली शराब से 66 लोगों की मौत बिहार में हो चुकी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Brown Sugar Seizure पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों से 5 तस्कर दबोचे, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद

Brown Sugar Seizure: भागलपुर पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर बड़ी चोट की है।...

Darbhanga News: स्कूल के पास संदिग्ध और मिली बड़ी शराब की बड़ी खेप, पढ़िए लावारिस बाइक और 142 बोतल नेपाली

शराब बरामदगी: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला...

Darbhanga Crime News: केवटी में देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 20 लीटर चुलाई शराब पकड़ी

देशी शराब: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों की चांदी कट रही है। ताजा...