back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

ये क्या हुआ, एक ही झटके में पूरा परिवार खत्म…बेटी की मौत सह ना सका पिता, दो बेटों के साथ ट्रेन के आगे लगा दी छलांग…कटकर तीनों की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

गोपालगंज से बड़ी खबर है जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ट्रेन से बाप-बेटों के कटने की घटना बरौली थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। पुलिस ने मृतकों की पहचान चंदन टोला गांव निवासी रामसूरत महतो और उनका दो बेटा दीपक कुमार और सचिन कुमार (Hurt by daughter’s death, father commits suicide along with two sons) के रूप में की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, रामसूरत चौहान के घर में सुभावती कुमारी नाम की लड़की की बीमारी से दो दिन पहले मौत हो गई थी। मौत के बाद रामसूरत ने घर मे उसका शव छोड़ दिया। दरअसल, बेटी की बीमारी से पूरा परिवार परेशान था। आज रामसूरत महतो अपने दोनों बेटे के साथ चंदन टोला के पास थावे-छपरा पैसेंजर ट्रेन से कटकर जान दे दी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jeevika Didis के लिए बिहार सरकार का ऐतिहासिक फैसला: 67 करोड़ की आयकर छूट से खुलेंगे समृद्धि के द्वार!

इसके साथ ही पूरा परिवार खत्म हो गया। बेटी की इलाज में सब कुछ गंवाने के बाद भी उसे बचा न सकने से सदमें में एक बाप और उसके दो बेटे इस वजह से खुदकुशी को चुन लिया क्योंकि बाप अपनी बेटी की मौत में सबकुछ गंवा कर गम नहीं झेल पा रहा था। इसी वजह से उसने अपने दो बेटों के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। मौत को गले लगा लिया। दो बेटों के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगाकर पिता और उसके दोनों बेटों का दर्दनाक अंत हो गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: सुबह में जैकेट, दोपहर में टीशर्ट, शाम को स्वेटर, रात में कंबल... समझ नहीं आ रहा... मौसम कंफ्यूज है... जानिए अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज!

रामसूरत महतो के परिवार में अब कोई बचा नहीं है, जो घटना की वजह बता सके, क्योंकि उसकी पत्नी की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी है. एक बेटा दिव्यांग है और दूसरा बेटा सूरत में काम रहा था जिससे पूरे परिवार का भरण पोषण चलता था।

फिलहाल,जीआरपी तीनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, स्थानीय थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मृतकों में गोपालगंज के चंदन टोला गांव निवासी रामसूरत महतो और दो बेटे दीपक कुमार और सचिन कुमार काफी दिनों से अवसाद में था। कारण, रामसूरत महतो की बेटी लंबे समय से लकवा से पीड़ित थी। उसके इलाज के लिए खूब पैसे भी खर्च किए गए। लेकिन दो दिन पहले उसकी मौत हो गई। इसके बाद से पूरा परिवार मानसिक परेशानी से गुजर रहा था। बेटी की मौत से आहत रामसूरत महतो ने अपने दोनों बेटों से साथ ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली।

गोपालगंज के प्रभारी डीएम अभिषेक कुमार ने मामले की जांच करने की बात कही है। वहीं, सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Zareen Khan की मां अस्पताल में भर्ती: एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं, कहीं ये बात!

Zareen Khan News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर सितारों की निजी जिंदगी...

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs South Africa महामुकाबले में भारत को मिली 76 रनों की शर्मनाक हार

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 मुकाबले में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें