Lucknow Airport Gold Smuggling: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई की है। शारजाह से पहुंचे एक यात्री के पास से करीब 70 लाख रुपये का सोना जब्त किया गया है। यह यात्री बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है, जिसे हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
लखनऊ एयरपोर्ट पर एक यात्री अंडरवियर में सोना छिपाकर ला रहा था…पकड़ा गया। यात्री से 472.100 ग्राम सोना जब्त किया गया। इसकी कीमत 70 लाख 81 हजार 500 रुपए थी। वह शारजाह से इंडिगो की उड़ान से लखनऊ पहुंचा था। यात्री की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी केदार महतो के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शारजाह से इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-1424 लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची थी। विमान से उतरे यात्रियों की सामान्य जांच के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों को एक यात्री की गतिविधियों पर संदेह हुआ। इसके बाद उसकी गहन तलाशी ली गई। तलाशी में यात्री ने 472.100 ग्राम सोना अपने अंडरवियर में छिपा रखा था। इस सोने की अनुमानित कीमत 70 लाख 81 हजार 500 रुपये आंकी गई है।
- Advertisement -
शारजाह से आया यात्री, नहीं दे सका संतोषजनक जवाब
पकड़े गए यात्री की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी केदार महतो के रूप में हुई है। सोना बरामद होने के बाद सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह सोने को लाने के उद्देश्य और उससे जुड़े अन्य सवालों पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। अधिकारियों ने बताया कि यात्री से पूछताछ के बाद उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया।
सीमा शुल्क विभाग ने बरामद सोने को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया है। विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट में भी शारजाह से आने वाली उड़ान के एक यात्री के पास से सोना मिलने की जानकारी दी गई है।
- Advertisement -
लगातार जारी है जांच, सामने आ सकते हैं बड़े खुलासे
सीमा शुल्क विभाग अब इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है। अधिकारियों का प्रयास है कि यह पता लगाया जा सके कि सोना किस उद्देश्य से लाया गया था और इस तस्करी रैकेट से कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। यात्री से लगातार पूछताछ जारी है और उम्मीद है कि आने वाले समय में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मुशहरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल के दरवाजे पर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया ह
#MuzaffarpurNews,#BiharCrime,#DowryDeath
Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में शुक्रवार तड़के अपराधियों ने एक पिकअप चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। बूढ़ी गंडक नदी के पास हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। पुल
#BiharCrimeNews,#Samastipur,#MurderInvestigation
Tej Pratap Yadav News: नवरात्र के दौरान पहली बार मीडिया के सामने आईं अनुष्का यादव ने तेज प्रताप यादव के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनके पास विवादों पर ध्यान देने क
#TejPratapYadav,#AnushkaYadav,#BiharPolitics
Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग ने लंबित योजनाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। 2352 शैक्षणिक योजनाएं दीपावली तक पूरी करनी होंगी, जबकि 3339 नई योजनाओं का काम 26 अक्टूबर तक शुरू
#BiharEducation,#EducationSchemes,#AbhishekPalasia