
बिहार से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। वैसे आपको पता हो लेकिन जी हां आपकी जानकारी के लिए फिर से बता दें कि बिहार में गुटखा व पान मसाला उत्पाद, भंडारण, वितरण, बिक्री व परिवहन, बिक्री के लिए प्रदर्शनी (डिस्पले) पर एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध (Gutkha and Pan Masala Ban in Bihar) लगा दिया है।
बिहार में गुटखा व पान मसाला के उत्पादन, भंडारण, वितरण, बिक्री व परिवहन, बिक्री के लिए प्रदर्शनी (डिस्पले) पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
इससे पहले भी बिहार सरकार ने गुटखा और पान मसालों की बिक्री पर एक साल का बैन लगाया था। एक साल का समय पूरा होने के बाद सरकार ने बार फिर से एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाया है। पढ़िए पूरी खबर
स्वास्थ्य विभाग का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है, जो अगले एक साल तक बिहार में लगे रहने वाला है। खाद्य संरक्षा आयुक्त के सेंथिल कुमार की ओर से इस बाबत आदेश को आधिकारिक तौर पर जारी किया गया है।
विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि बिहार के लोगों को स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। इस फैसले पर सरकार का कहना है कि बिहार सरकार की पहली प्राथमिकता है कि बिहार के लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाये। इन नियम और कानूनों का उल्लंघन करने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आदेश में कहा गया है कि सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से गंभीर है और इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं की जाएगी। सरकार की पहली प्राथमिकता है कि लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य विभाग के आदेश के मुताबिक इस आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।







