back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

भगवान’ को उठा ले गए अपराधी, मंदिर से बेशकीमती अष्टधातु की आधा दर्जन मूर्तियां गायब

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सीतामढ़ी के शिवहर से बड़ी खबर आ रही है जहां अपराधियों ने रविवार की सुबह शहर के चुगला पोखर स्थित शिव मंदिर से राम-जानकी और हनुमान समेत आधा दर्जन से अधिक देवी-देवताओं की अष्टधातु निर्मित स्वर्णजड़ित मूर्तियां गायब कर (Half a dozen idols of Ashtadhatu missing) दी।

- Advertisement -

शहर के बीचों बीच चुगला पोखर के पास शिव मंदिर है। यह मंदिर अति प्राचीन है। इस मंदिर पर पहले से ही चोरों की नजर थी। एक माह पूर्व ही चोरों ने मंदिर परिसर से पुजारी की मोबाइल और साइिकल समेत कई सामाग्री गायब कर दी थी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

चोरों ने रविवार की सुबह तकरीबन छह बजे मंदिर में घुसकर मंडप का शीशा तोड़कर राम-जानकी, हनुमान, लक्ष्मी-नारायण, राधा-कृष्ण और शालिग्राम की प्रतिमा को गायब कर दिया। चोरी गई मूर्तियों का मूल्य 50 लाख से अधिक बताया गया है। इनमें कुछ मूर्तियां सैकड़ों साल पुरानी है, तो कुछ की हाल ही में स्थापना कराई गई थी।

- Advertisement -

घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर सामर्थ्य कुमार के नेतृत्व में नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुजारी और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा चोरों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं, वारदात के बाद इलाके में आक्रोश है।

बताया गया है कि मंदिर के पुजारी राकेश यादव और सहयोगी महादेव साह ने बताया कि अलसुबह वारदात को अंजाम दिया गया है। उधर, इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद ने मूर्तियों की चोरी की पुष्टि की और कहा कि जांच जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

प्रेम संबंधों में नवचेतना का संचार: Aaj Ka Love Rashifal

Aaj Ka Love Rashifal: आज दिनांक 13 फरवरी 2026, शुक्रवार के पावन दिवस पर,...

आज का पंचांग 13 फरवरी 2026: विजया एकादशी के शुभ योग और ग्रहों की स्थिति

Aaj Ka Panchang: पवित्रता और पुण्य के इस पावन दिन पर, जब प्रकृति भी...

शिवालिका ओबेरॉय ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट से मचाया धमाल

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों खुशियों का माहौल है और...

बेंगलुरु में खुला Nothing Store: पाएं CMF Buds 2 मात्र 99 रुपये में और भी बहुत कुछ

Nothing Store: भारतीय टेक बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी नथिंग अब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें