spot_img

Bihar के किस स्टेडियम का श्री गणेश करने आ रहे Harbhajan Singh? क्रिकेट और फुटबॉल एकेडमी का होगा शुभारंभ

spot_img
- Advertisement -

23 नवंबर 2024 को Bihar के पूर्णिया में एक ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है, जिसमें भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, परोरा में नवनिर्मित रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

यह स्टेडियम विद्या विहार ग्रुप के संस्थापक एवं प्रख्यात शिक्षाविद रमेश चंद्र मिश्र और उनकी धर्मपत्नी विजयलक्ष्मी की स्मृति में स्थापित किया गया है। इस अवसर पर रमेश चंद्र मिश्र की प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में लोहिया चौक बना चोरों का 'सेफ जोन'! महिला के पर्स से लाखों के जेवर और कैश ले उड़े बदमाश

 

अंडर-17 टेनिस बॉल इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता

इस कार्यक्रम में अंडर-17 टेनिस बॉल इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भी होगा, जिसमें परोरा स्कूल और विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल के बीच खिताबी मुकाबला होगा। इसके अलावा, कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट एकेडमी और फुटबॉल एकेडमी का भी शुभारंभ किया जाएगा।

समारोह में होने वाले कार्यक्रम

समारोह में शिक्षाविदों, समाजसेवियों, उद्यमियों और छात्रवृत्ति प्राप्त छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन और रमेश चंद्र मिश्र की जीवनी पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी होगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध पार्श्वगायक साईराम अय्यर भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

यह भी पढ़ें:  बिहार पुलिस में हड़कंप! एक साथ 109 पुलिसकर्मियों का तबादला, अब इन जिलों में करेंगे ड्यूटी | देखें पूरी लिस्ट

रमेश चंद्र मिश्र की स्थायी विरासत

यह आयोजन शिक्षाविद रमेश चंद्र मिश्र की स्थायी विरासत को सम्मान देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उनके अधूरे सपनों को साकार करने में खेल और समाज जगत की प्रख्यात हस्तियों की उपस्थिति इस कार्यक्रम को और भी यादगार बनाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अंधविश्वास की भेंट चढ़ी रूपा : जमुई में बच्चे की मौत पर महिला की पीट-पीटकर हत्या|कहा – तुम डायन हो |झाड़ी में मिली अर्धनग्न...

Jamui Murder: जमुई में अंधविश्वास के चलते 45 वर्षीय रूपा मांझी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एक बच्चे की मौत के बाद उन्हें डायन बताया गया था। पुलिस को अर्धनग्न शव झाड़ी में मि #JamuiNews,#BiharCrime,#Superstition

Darbhanga LNMU मिथिला विश्वविद्यालय में शिक्षा का विस्तार! छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, अब इन विषयों में भी कर सकेंगे PG | पढ़िए –...

Bihar LNMU: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में अब छात्रों को 7 नए विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई का मौका मिलेगा। सिंडिकेट की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। #BiharLNMU,#DarbhangaUniversity,#EducationBihar

भागलपुर बियाडा घाट पर खूनी झड़प! 15 बोरी चावल के लिए यात्री को बेरहमी से पीटा, कुंडल तक छीना

Bhagalpur Biyada Ghat: भागलपुर के बियाडा घाट पर स्टीमर कर्मियों ने 15 बोरी चावल को लेकर एक यात्री कुणाल कुमार को बेरहमी से पीटा। इस घटना ने घाट पर यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल ख #BhagalpurNews,#BiyadaGhat,#PassengerSafety

बड़ी खबर! जनगणना 2027 के नियमों में बदलाव, अब ये लोग भी गिनेंगे आबादी | शिक्षक – बैंककर्मी समेत 12 तरह के लोग शामिल

Bihar Census: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार समेत पूरे देश के लिए जनगणना (संशोधन) नियम- 2026 अधिसूचित किए हैं। अब सरकारी, निजी स्कूल के कर्मचारी, बैंक क्लर्क और सार्वजनिक उपक #BiharCensus,#Census2027,#HomeMinistry