spot_img

हरलाखी ने मिट्टी से भरे अमृत कलश के साथ रखा देश का अभिमान, दिल्ली के शहीद मंडप पर सजेगी Madhubani की माटी

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: एसएसबी के मेरी माटी मेरा देश अभियान का हुआ समापन, एसएसबी ने संग्रह किये गए मिट्टी से भरे अमृत कलश को सीओ व स्वयंसेवक को किया सुपुर्द, देशज टाइम्स फोटो: अधिकारियों को अमृत कलश सुपुर्द करते एसएसबी

- Advertisement -

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड अंतर्गत भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनी पिपरौन व हरिणे कैंप के जवानों ने सोमवार के दिन मेरी माटी मेरा देश अभियान का समापन किया।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

इस अवसर पर एसएसबी के कमांडेंट गोविन्द सिंह भंडारी के निर्देशानुसार पिपरौन कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार दत्त व हरिणे इंचार्ज इंस्पेक्टर ऋषिकेश कुमार के नेतृत्व में जवानों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

- Advertisement -

इसमें बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय अंचलाधिकारी सौरभ कुमार एवं नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक गुड़िया साह उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई।

तदुपरांत स्थानीय दीनदयाल प्लस टू उच्च विद्यालय, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय व ध्रुवतारा स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर नृत्य व संगीत के माध्यम से लोगों में देश प्रेम की भावना को जागृत किया। इसके बाद कंपनी इंचार्जों ने अभियान के तहत घर घर से संग्रह किए गए मिट्टी से भरे अमृत कलश को सीओ व स्वयंसेवक को सुपुर्द कर दिया।

कार्यक्रम का समापन प्रखंड कार्यालय परिसर से अम्बेडकर चौक तक देश भक्ति गीतों के साथ रैली से हुई। बता दें कि यह अमृत कलश सीओ व स्वयंसेवक के द्वारा जिला एवं प्रदेश मुख्यालय के माध्यम से दिल्ली भेजी जायेगी। जहां इस मिट्टी को देश के हित में शहीद हुए जवानों के याद में बनाए जाने वाले पार्क में उपयोग किया जायेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey