back to top
17 मार्च, 2024
spot_img

Madhubani के खजौली में अनशन के समर्थन में हवन, कहा-सीओ को दें ईश्वर सद्बुद्धि

spot_img
spot_img
spot_img

मुख्य बातें: अनशन के समर्थन में आप कार्यकर्ताओं ने किया हवन, सीओ को मिले सद्बुद्धि व शांति,मांगी ईश्वर से दुआ ,आठवें दिन भी अनशन बदस्तूर जारी, सीओ पर लगाया जनहित से जुड़े मुद्दों पर संवेदनहीन होने का आरोप

खजौली, मधुबनी देशज टाइम्स। आम आदमी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सह जिला सचिव अमोद कर्ण द्वारा सात सूत्री मांगों को लेकर स्थानीय प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शुरू किया गया आमरण अनशन बुधवार को (Havan in support of fast in Khajauli) आठवें दिन भी जारी रहा।

अनशनकारी व अंचल प्रशासन के बीच कोई सकारात्मक वार्ता नहीं हो पाने के कारण अनशन बदस्तूर जारी है। इधर अनशन के समर्थन में आप कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष आमोद कर्ण के नेतृत्व में प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित अनशन स्थल पर बुधवार को हवन कर अंचल अधिकारी मनीष कुमार की शांति व सद्बुद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के प्रति स्थानीय सीओ प्रायः संवेदनहीन बने रहते हैं। इसका प्रमाण है कि पिछले आठ दिनों से विभिन्न जन समस्याओं के समाधान को लेकर आप के जिला सचिव आमरण अनशन पर डटे हैं, किन्तु अंचलाधिकारी अनशन समाप्ति करवाने को कोई पहल नहीं कर रहे हैं। वे तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने मांगों की पूर्ति को लेकर ठोस वार्ता होने तक अनशन जारी रखने की बात कही।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि अनशनकारी के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। अगर कोई अन्यथा की स्थिति उत्पन्न होती है तो इसके लिए पूरी तरह अंचल प्रशासन जिम्मेवार होगा। इस मौके पर शिव कुमार राम, अशोक कुमार राम,बेचन राम,राम विलास मेहतर,तपेश्वर मेहतर,जानकी देवी,अमरिका देवी,ललिता देवी,प्रमिला देवी,बिकाऊ राम,किशन कुमार राम आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani की Latest News यही है, Harlakhi में सिर्फ नशा है, ड्रग्स, दारू, तस्कर, गिरफ्तार, फरार
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें