Ex MLA Anant Singh | Bihar News | पटना Beur Jail में बंद बाहुबली Anant Singh की तबीयत बिगड़ गई है। हाल ही में, बिहार की सियासत में अनंत सिंह की बड़ी भूमिका सामने आई थी। हालांकि, फिलहाल, अनंत सिंह बेऊर जेल में बंद हैं। लेकिन, उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई है। अस्पताल में एडमिट कराएं गए हैं।
Ex MLA Anant Singh | अनंत सिंह की जेल में अचानक बिगड़ी तबीयत,आईजीआई एमएस में हैं भर्ती
जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह की जेल में अचानक तबीयत बिगड़ने पर आईजीआई एमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनंत सिंह पेट संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं। पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी एनडीए के साथ है। नीलम ने राजद का दामन छोड़कर एनडीए के साथ शामिल हो गई, वहीं, मुंगेर लोकसभा सीट पर वह एनडीए के प्रत्याशी ललन सिंह को समर्थन दे रही है।
Ex MLA Anant Singh | इनका क्रियेटिनिन लेवल भी बढ़ गया है
वहीं, डॉक्टरों के मुताबिक, इनका क्रियेटिनिन लेवल भी बढ़ गया है। इलाज चल रहा है पहले से काफी सुधार आया है। अनंत सिंह विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में हैं। बताया जाता है कि जेल में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ी। इसके बाद उन्हें पटना के अस्पताल के IGIMS के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है।
Ex MLA Anant Singh | तीन दिन पहले भी अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ी थी
डॉक्टरों ने बताया है कि अनंत सिंह को किडनी से संबंधित समस्या आई है। डॉक्टर ने उनकी जांच की है। उनका इलाज किया जा रहा है। तीन दिन पहले भी अनंत सिंह की तबीयत खराब होने से उन्हें आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था, इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।