back to top
23 जून, 2024
spot_img

Toll Free Number | बिहार में अपराध के खिलाफ जारी हुआ Free Helpline Number, @24घंटे X7 दे सकते हैं टोल फ्री नंबर पर गंभीर अपराधों की सूचना

spot_img
Advertisement
बिहार पुलिस महकमा से बड़ी खबर है जहां अपराध और अपराधियों की सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 14432 जारी किया गया है। देशज टाइम्स अपने समस्त सुधी पाठकों से अनुरोध करता है कि इस टोल फ्री नंबर को सेव कर लें। अगर आप किसी भी आपराधिक वारदात में उलझते या फंसते हैं तो तत्काल (Helpline number issued against crime in Bihar) इस नंबर पर फोन करें। बिहार पुलिस तुरंत एक्शन लेगी।

Advertisement

जानकारी के अनुसार,बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी जीएस गंगवार ने बताया कि 24 घंटे और सातों दिन बड़े अपराध और अपराधियों की घटना की शिकायत इस नंबर पर दी जा सकती है। पूरी जानकारी पुलिस मुख्यालय गोपनीय रखेगी। बड़ी आपराधिक घटनाओं की जानकारी देने के लिए लोग 14432 नंबर को डायल करें। 14432 पर कार्रवाई के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है।

बिहार में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस मुख्यालय ने एक नंबर जारी किया गया है। गंभीर अपराध और अपराधियों के खिलाफ सूचना देने को लेकर 14432 नंबर जारी किया गया है। बिहार में हत्या, रेप और लूट जैसे गंभीर अपराधों की जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर 14432 जारी किया गया है। इस नंबर पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

यह नंबर पूरे बिहार में कार्यरत होगा। साथ ही बिहार से बाहर रहने वाले लोग भी बिहार से जुड़ी अपराधी घटनाओं की सूचना इस दूरभाष नगर पर दे सकते हैं। इसकी जानकारी देते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि यह दुर्भाग्य संख्या 24 घंटे कार्यरत रहेगा।

इसके लिए एक टीम गठित की गई है साथ ही सटीक सूचना देने वालो के लिए इनाम की व्यवस्था भी रही गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि यह इमरजेंसी कंप्लेंट नंबर नहीं है। पुलिस मुख्यालय का 122 इमरजेंसी कॉल नंबर है। इस पर कॉल किया जा सकता है।

बिहार में गंभीर अपराध और अपराध पर लगाम लगाने को लेकर नया तंत्र विकसित किया गया है आज से यह दुर्भाग्य संख्या क्रियाशील हो गया है इस संबंध में दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार के साथ पत्राचार किया गया। इसके उपरांत इसके बाद उनके द्वारा 14432 नंबर जारी कर दिया गया यह नंबर बिहार सफेद पूरे देश में कार्यरत होगा। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन भी किया है। जो 24 घंटे इस फोन को अटेंड करने की स्थिति में रहेंगे।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें