spot_img

गर्भवती महिला की धान की खेत में हत्या…बहन ने कहा-उसके पति ने ही उसका कर डाला कत्ल

spot_img
- Advertisement -

मधेपुरा में एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई। मामला सदर अनुमंडल के घैलाढ़ थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव का है। यहां चंदन मंडल की पत्नी तीस वर्षीय सरस्वती देवी की लाश धान की खेत से मिली। हत्या का आरोप पति और भाइयों पर ही परिजन लगा रहे हैं। महिला की हत्या गला रेत कर की गई है।

- Advertisement -

बुधवार को शव मिलने की खबर गांव में फैलते ही कोहराम मच गया। सरस्वती की बहन ने उसके पति और देवर पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हीं दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सरस्वती की बेटी अंशु ने बताया कि मां और पिताजी सुबह करीब छह बजे धान काटने बहियार वाले खेत गए थे। पिता करीब ग्यारह बजे धान का एक बोझ लेकर आए। बताया कि मां के लिए पानी लेकर खेत पहुंचा दो। जब अंशु खेत गई तो उसे मां कहीं नहीं मिली। वह घर लौट गई। इसी बीच कुछ लोगों ने खेत में एक महिला की लाश देखी। इसके बाद गांव में शोर होने लगा।

- Advertisement -

बाद में वह लाश मेरी मां की ही थी।उसने बताया कि उसकी दो और बहनें हैं। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Pension News: बड़ी खबर! पेंशनभोगियों को राहत, 10 जून को खातों में आएगी सीधे राशि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 जून को लाखों सामाजिक सुरक्षा पेंशनभोगियों के खातों में मई 2026 की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। दरभंगा में विशेष का#DarbhangaNews,#BiharPension,#DBTTransfer

Bihar Education News: बिहार की शिक्षा में क्रांति! केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिथिलेश तिवारी की मुलाकात के बाद उम्मीद जगी, छात्रों को मिलेगा...

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर राज्य में शिक्षा सुधारों पर चर्चा की। इस बैठक में शिक्#BiharEducation,#MithileshTiwari,#DharmendraPradhan

Bihar BPSC News: BPSC परीक्षा पर बड़ा खुलासा: ये नियम भूले तो नहीं दे पाएंगे एग्जाम, अभी चेक करें पूरी जानकारी!

Patna BPSC News: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक और आशुलिपिक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। एडमिट कार्ड, फोटो और पहच#PatnaNews,#BPSCExam,#BiharRecruitment

Darbhanga Health News: जाले अस्पताल की लापरवाही! दवा न मिलने से मिर्गी पीड़ित किशोर की मौत, जानें पूरी घटना

दरभंगा के जाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिर्गी से पीड़ित 16 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में आवश्यक इंजेक्शन न होने का आरोपDarbhangaNews,HealthCrisis,JaleHospital