संतोष पांडेय, भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के सुलतानगंज मुंगेर मुख्य मार्ग के घोरघाट पीर दरगाह के समीप सुबह मॉनिंग वाक पर निकली महिलाओं को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया। हादसा,सुल्तानगंज-मुंगेर मुख्य मार्ग एनएच- 80 पर घोरघट दरगाह के पास हुई है।
सभी महिलाएं मॉर्निंग वॉक कर रही थी। और सभी एक ही परिवार की चारों महिलाओं में से हादसे से दो महिलाओं की ऑन द स्पॉट मौत हो गई जबकि दो महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुईं हैं।
हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बांस-बल्ला लगाकर लगभग एक घंटे के लिए अवागमन बाधित कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर दो किमी तक लंबा जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार, आक्रोशित लोगों ने सुल्तानगंज-मुंगेर मुख्य मार्ग एनएच- 80 को शवों को रखकर जाम कर दिया। घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना से लोगों में गुस्सा है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 4:30 बजे हर दिन की तरह पांच महिलाएं मॉर्निंग वॉक पर घर से निकली थीं। सभी महिलाएं पीर दरगाह के पास पहुंची ही थीं कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया।
मृतका की पहचान गंगनिया गांव निवासी कन्हैया तांती की 25 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी और बबलू तांती की 28 वर्षीय पत्नी सविता देवी के रूप में हुई। वहीं घायल की पहचान रूपा कुमारी और पूजा देवी के रूप में हुई है।
आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सुल्तानगंज-मुंगेर मुख्य मार्ग एनएच- 80 को शवों को रखकर जाम कर दिया। यातायात पूरी तरह बाधित होने की सूचना पर प्रभारी अंचलाधिकारी रवि कुमार व थानाध्यक्ष प्रियरंजन दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मुआवजा दिलाने की बात कही। इसके बाद ग्रामीणों व परिजनों ने जाम हटा लिया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।