मई,16,2024
spot_img

Bihar News |Home Minister Amit Shah | हवा में कुछ सेंकेंड झूल गया Amit Shah का हेलीकॉप्टर…बड़ा हादसा टला

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar News |Home Minister Amit Shah | हवा में कुछ सेंकेंड झूल गया अमित शाह का हेलीकॉप्टर…बड़ा हादसा टला जहां सोमवार को बिहार आए गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के साथ आज हेलीकॉप्टर ने बड़ा धोखा दिया। हालांकि, इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। पायलट ने अपनी सूझबूझ से हादसा टाल दिया। लेकिन कुछ देर के लिए हवा में हेलीकॉप्टर लटक गया। इससे, कुछ सेकंड हेलीकॉप्टर हवा में ही झूलता रह गया।

Bihar News |Home Minister Amit Shah | गृह मंत्री अमित शाह आज बेगूसराय और झंझारपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे थे

जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह आज बेगूसराय और झंझारपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे थे। जैसे ही अमित शाह हेलीकॉप्टर से उड़े ही थे कि हेलीकॉप्टर हवा में झूल गया। तेज हवा के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान भरते ही असंतुलित हो गया। इससे कुछ सेकंड तक हवा में ही हेलीकॉप्टर गलत तरीके से झूलता रहा। वैसे, पायलट ने तत्काल हेलीकॉप्टर को संभालते हुए आगे के लिए उड़ान भर ली।

Bihar News |Home Minister Amit Shah | करीब तीन घंटे बिहार में दोनों जगहों पर चुनावी सभाओं को संबोधित किया

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बेगूसराय में हुआ। इससे पहले उन्होंने झंझारपुर में चुनावी सभा की थी। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करीब तीन घंटे बिहार में दोनों जगहों पर चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News| मां भी थी साथ, दोस्त भी थे, मौत को मिल गया बहाना...चोरी तालाब में डूबने से नीरज की मौत

Bihar News |Home Minister Amit Shah | सीता माता की धरती से श्रीराम के नारे,ये तो शरिया कानून लागू कर देंगे

झंझारपुर में जनसभा को करते हुए उन्होंने सीता माता की धरती से श्रीराम के नारे लगवाए।लालू राज में मिथिला पीछे गया। मोदी जी जब से आये तब से तालाब, मछली और मखाना को बचाने का काम किया। बीजेपी ने मैथिली को 8वीं अनुसूची में डाला। बेगूसराय में शाह ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि बिहार से जब से चारा चोरने वालों की सरकार गई है, विकास हो रहा है। शाह ने कहा कि इन लोगों की सरकार बन गई तो शरिया कानून लागू कर देंगे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें