back to top
17 फ़रवरी, 2024
spot_img

भीषण हादसा, दो बाइकों की टक्कर में RJD जिलाध्यक्ष समेत तीन की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

अरवल से एक बड़ी खबर है। यहां बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नेता लालबहादुर शास्त्री समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सभी लोग दशहरा का मेला देखने अरवल शहर गए थे। वहां से लौटने के दौरान दो बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना करपी-इमामगंज रोड की है। मृतकों में करपी थाना क्षेत्र के बैरबिघा निवासी राजद नेता लालबहादुर शास्त्री, उनका भतीजा उदय कुमार और किंजर थाना के भुआपुर निवासी नीरज बिंद शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, राजद किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अपने भतीजा के साथ बाइक से दशहरा मेला देखने अरवल शहर गए थे। दशहरा मेले से लौटते वक्त रामनगर मुसहरी के पास सामने से आती तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। उक्त बाइक पर भुआपुर के तीन युवक विकास, गोल्डन और नीरज सवार थे। बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें