spot_img

Bihar News|Bhagalpur Crime News| मकान मालिक की बेटी से अवैध संबंध, युवा ठेकेदार को अगवा कर, कार में जिंदा जलाया, जंगल में जली कार से मिली लाश

spot_img
- Advertisement -

Bihar News|Bhagalpur Crime News| मकान मालिक की बहन से अवैध संबंध में युवा ठेकेदार को अगवा कर, कार में जिंदा जला दिया गया है। बड़ी खबर भागलपुर के बांका से है। पूरे इलाके में सनसनी है। बड़ा वारदात हुआ है। खबर से सभी के रौंगटें खड़े हो गए हैं, जहां  किराएदार की शादीशुदा बेटी से आशिकी और अवैध संबंध में दरिंदगी हुई है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Bihar News|Bhagalpur Crime News| आशीष मोदी की कार में जिंदा जलाकर मार डाला

युवक व्यवसायी अशोक मोदी के पैंतीस साल के पुत्र आशीष मोदी की कार में जिंदा जलाकर मार डाला है। मारने वाला कोई ओर नहीं आशीष का मकान मालिक गोलू कुमार है, जिसने पेट्रोल उसी की कार में रखी, उसे जंगल में ले गया और कार में बंद करके उसे जिंदा पेट्रोल छिड़कर मार डाला। फिलहाल, गोलू पुलिस हिरासत में है। उसने हत्या की बात कबूल कर ली जो तैयारी होली से ही चली आ रही थी। वजह, उसकी शादीशुदा बहन के साथ आशीष के अवैध संबंध थे। जो यह सह ना सका। मामला अलीगंज मोहल्ले का है।

- Advertisement -

Bihar News|Bhagalpur Crime News| आशीष पेशे से पीएचईडी ठेकेदार थे। लापता थे

जानकारी के अनुसार, आशीष पेशे से पीएचईडी ठेकेदार थे। वह रविवार से लापता थे। बीती देरी शाम पुलिस ने उन्हें सुईया थाना क्षेत्र में जली हुई कार से बरामद किया। आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या किरायेदार की शादीशुदा बेटी के साथ अवैध संबंधों के चलते की गई है। आशीष का शव भी पूरी तरह से जल गया है। पुलिस का मानना है कि आशीष की हत्या कर उसके शव को डिक्की में डालकर कार को जला दिया गया है। शव भी पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। इस दौरान कार भी धू-धू कर जल गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Bihar e-Cabinet ! बिहार में अब कैबिनेट के फैसले AI से होंगे, सम्राट चौधरी सरकार का मास्टरप्लान तैयार

Bihar News|Bhagalpur Crime News| मकान मालिक की बेटी से उनका प्रेम संबंध चल रहा था

पुलिस सूत्रों के अनुसार आशीष जिस मकान में रहते थे, वहां पिछले दो सालों से रह रहे थे। उन्हीं के मकान मालिक की बेटी से उनका प्रेम संबंध चल रहा था। इसी बात को लेकर रविवार को उनकी हत्या कर दी गई और शव को कार में रखकर जला दिया गया।

यह भी पढ़ें:  अमेरिका में बड़ा उलटफेर: ट्रंप की पार्टी को लगा तगड़ा झटका, कांग्रेस पर डेमोक्रेट्स का कब्जा! | पढ़िए - क्या क्या डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देंगे?

Bihar News|Bhagalpur Crime News| जंगल में जली हुई कार से शव बरामद

घटना की सूचना मिलने के बाद बीती शाम को पुलिस मौके पर पहुंची। जंगल में जली हुई कार से शव बरामद किया गया। शव पूरी तरह से जल चुका था, जिसकी पहचान आशीष मोदी के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी गोलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गोलू उसी मकान मालिक का बेटा है, जिसके घर आशीष किराए पर रहते थे। बताया जा रहा है कि गोलू को अपनी बहन के अवैध संबंधों से परेशानी थी। इसी वजह से उसने आशीष की हत्या की साजिश रची।

Bihar News|Bhagalpur Crime News| होली के दिन से ही आशीष की हत्या की योजना

गिरफ्तार आरोपी गोलू ने बताया कि उसने होली के दिन से ही आशीष की हत्या की योजना बना रखी थी। उसने पेट्रोल खरीदा और आशीष को कार की डिग्गी में रखकर जंगल ले गया। वहां उसने कार में आग लगा दी।

Bihar News|Bhagalpur Crime News| परिवार के लोग इलाज के लिए कोलकाता गए थे

आशीष की 31 जनवरी 2023 को शादी हुई थी। उनके पिता को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके चलते परिवार के लोग इलाज के लिए कोलकाता गए थे। आशीष घर में अकेले थे, जिसका फायदा उठाकर गोलू ने इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  बिहार के सरकारी स्कूलों पर लगाम : शिक्षकों के रील्स बनाने पर सख्त रोक, अब नहीं दिखेंगे क्लासरूम वीडियो

Bihar News|Bhagalpur Crime News| पहले आशीष मोदी का अपहरण किया, फिर उसकी हत्या कर दी

एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि आशीष मोदी का अपने ही किराएदार की शादीशुदा बेटी के साथ अवैध संबंध था। इसकी जानकारी लड़की के भाई और पति को मिलने के बाद योजना बनाकर उन्होंने पहले आशीष मोदी का अपहरण किया, फिर उसकी हत्या कर दी। किराएदार अशोक झा के बेटे गोलू कुमार को पुलिस ने जब हिरासत में लिया, तब पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।

Bihar News|Bhagalpur Crime News| हत्या करने के बाद गोलू देवघर भाग गया

पीएचईडी संवेदक की हत्या करने के बाद गोलू देवघर भाग गया था। पुलिस के दबिश के बाद गोलू बांका जंक्शन पर जैसे ही उतरा तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसने एक-एक कर घटना से संबंधित सभी बात को बताया। इसके बाद पूरे मामले का उद्भेदन हो सका।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मधुबनी गोलीकांड: फरार ASI की तलाश में BIHAR से देश – NEPAL तक | 12 SPECIAL TEAM कर रही छापेमारी | 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड,...

Bihar Police Firing: मधुबनी के बलिराजगढ़ में ASI चंद्रमोहन सिंह द्वारा ग्रामीणों पर गोली चलाने के मामले में 60 घंटे बाद भी आरोपी फरार है। बिहार पुलिस ने 5 कर्मियों को सस्पेंड कर 25#BiharPolice,#MadhubaniCrime,#ASIFiring

Bihar National Highway बिहार के हाईवे पर अब नहीं देना होगा फालतू टोल, NHAI ला रहा ये धांसू सिस्टम, बचेंगे आपके पैसे!

Bihar National Highway: बिहार में नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। NHAI टोल टैक्स वसूली का तरीका बदलने जा रहा है। अब आपको सिर्फ उतनी ही दूरी का टोल देना होगा, जितनी आप#BiharNationalHighway,#TollTax,#NHAI

अनंत सिंह की बेटी की शादी में ‘जयपुर’ थीम पर 30 फीट ऊंचा स्टेज! चीन और बेंगलुरु से आ रहे फूल

Anant Singh daughter wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को है. इस भव्य समारोह में पवन सिंह, अक्षरा सिंह, सोनू सूद समेत कई बड़े सितारे शिरकत कर सकते हैं. 3#AnantSingh,#BiharWedding,#MokamaMLA

Bihar Jail Raid सीवान जेल में अचानक DM-SP की बड़ी रेड! 4 घंटे तक अखिर क्या हुआ सुबह 4 बजे!

Bihar Jail Raid: बिहार के सीवान मंडल कारा में गुरुवार सुबह हड़कंप मच गया, जब जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक बड़ी छापेमारी की गई। सुबह 4 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई म#BiharNews,#SiwanJailRaid,#BiharPolice