back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

Weather News…Cyclone Mocha Alert! सावधान! आ रहा BIHAR में साल का पहला चक्रवात ‘मोका’, अगले 5 दिन IMD के अलर्ट पर

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहारवासियों हो जाइए सावधान, इस साल के पहले तूफान मोका के आने की आहट सुनाई देने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। अभी इस चक्रवाती तूफान के रास्ते के बारे में जानकारी नहीं हैं। इसके बावजूद एक्सपर्ट मान रहे हैं कि यह तूफान तबाही मचा सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में अगले पांच दिनों तक पश्चिमी हवाओं का प्रभाव रहेगा। इस दौरान हवा की गति 15-20 किमी प्रतिघंटा रह सकती है और प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

यह 2022 में आए चक्रवाती तूफान ‘असानी’ जैसा हो सकता है। इसके आने से 10 मई को कुछ जगहों पर 80 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस मोका का असर 21 राज्यों में दिखेगा।

इस दौरान 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा। IPL में भी दिखेगा प्रभाव। IMD ने 5 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट। इसके तहत मछुआरों, छोटे जहाजों, नाविकों को वापस लौटने की सलाह दी गई है।

देश के कई राज्यों में इन दिनों बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में एक दिन पहले बूंदाबांदी भी हुई थी। चक्रवाती तूफान का संभावित रास्ता पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों की ओर हो सकता है।

तूफान का असर पूर्वी भारत से लेकर बांग्लादेश और म्यांमार तक पड़ सकता है। तमिलनाडु में इसकी वजह से बारिश बढ़ने की संभावना नहीं है। 10 मई से तमिलनाडु में तापमान बढ़ सकता है। ओडिशा राज्य सरकार ने 18 तटीय और आसपास के जिलों को सतर्क कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में मंत्री के बेटे से मांगी 10 लाख रंगदारी, फोन पर बोला अपराधी – "क्रिमिनल हूं, 10 लाख चाहिए

मौसम विभाग ने आज भी कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र में बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके अलावा दक्षिण भारत के भी कई जिलों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली-NCR में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार से आकाश साफ हो जाएगा और तापमान बढ़ना शुरू होगा। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga, Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur...बिहार पुलिस में बंपर प्रमोशन: 51 इंस्पेक्टर को DSP की कुर्सी, बने DSP, देखें पूरी लिस्ट

IMD के अलर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर 6 मई को चक्रवात डिवेलप हो सकता है। 7 मई को यहां हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। 8 मई को यह उत्तर दिशा में मध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ते हुए चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। चक्रवाती तूफान के रास्ते और उसकी तीव्रता के बारे में ज्यादा जानकारी 7 मई को पता चलेगी।

वहीं, मौसम विभाग ने तूफान से प्रभावित इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के इलाकों में 8 से 12 मई तक अधिक जगहों पर बारिश देखने को मिलेगी और दक्षिण-पूर्व खाड़ी पर एक चक्रवाती प्रसार के असर से अगले कुछ दिनों में एक चक्रवाती तूफान आ सकता है। इसके अलावा ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान के पूर्वानुमान के मद्देनजर 18 तटीय और आसपास के जिलों के कलेक्टरों को अलर्ट रहने को कहा है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में मंत्री के बेटे से मांगी 10 लाख रंगदारी, फोन पर बोला अपराधी – "क्रिमिनल हूं, 10 लाख चाहिए

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगे। हालांकि, IMD ने बताया कि आज बारिश की संभावना बहुत ही कम हैं, लेकिन तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में अगले पांच दिनों तक पश्चिमी हवाओं का प्रभाव रहेगा। इस दौरान हवा की गति 15-20 किमी प्रतिघंटा रह सकती है और प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

IMD ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 8 मई से 12 मई तक भारी वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में आज बारिश की संभावना है। साथ ही पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में भी बारिश की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur में रातों-रात 3 घरों में चोरों का धावा -बेटी ने देखा चोर, चाकू की धमकी देकर फरार हुआ अपराधी

मुजफ्फरपुर में रातों-रात तीन घरों में चोरों का धावा। बाजितपुर मझौली गांव में चोरी...

बिहार में मंत्री के बेटे से मांगी 10 लाख रंगदारी, फोन पर बोला अपराधी – “क्रिमिनल हूं, 10 लाख चाहिए

बिहार में मंत्री के बेटे से 10 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर मौत...

बालू ठेकेदार बना अपराधी, हावड़ा में गोलीकांड में खत्म हुआ खेल, बिहार के मोस्ट वांटेड कुख्यात अपराधी की हावड़ा में हत्या

बिहार का कुख्यात अपराधी सुरेश यादव हावड़ा में गोली से ढेर, दुर्गा पूजा पर...

Bihar Election में बैलेट से डालेंगे वोट…कौन?

बिहार चुनाव 2025: 85+ उम्र और दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे वोटिंग सुविधा! Election...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें