back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Bhagalpur News | Bihar News | दुकान पर बैठे युवक की कुल्हाड़ी से हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bhagalpur News | Bihar News | दुकान पर बैठे युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई है। वारदात जिले के नवगछिया का है जहां भवानीपुर थाना क्षेत्र नगरपारा गांव में बीती देर रात अपराधियों ने एक युवक नगरपारा के विक्कल सिंह उर्फ किशोर सिंह की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे शराब और सूद पर पैसे को लेकर लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है जहां वारदात नगरपारा के मंडल टोला का है जहां, बीती देर रात नवरात्र को लेकर लोग जगे थे।

- Advertisement -

Bhagalpur News | Bihar News | दुकान पर बैठा था किशोर, गांव में तनाव

किशोर सिंह भी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान अपराधियों ने कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कैलाश मंडल के घर पर धावा बोला दिया है। इससे पूरे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने दो लोगों को मामले में हिरासत में ले लिया है जहां….

- Advertisement -

Bhagalpur News | Bihar News | पीछे से वार, मौत

जानकारी के अनुसार, वारदात को अपराधियों ने उस दौरान अंजाम दिया जब किशोर सिंह नगरपारा गांव में मुन्ना मंडल की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान उसकी किसी से बाताबाती हो गई। इसके बाद दोनों में विवाद इतना गहराया कि मारपीट होने लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान उस हमलावर ने पीछे से कुल्हाड़ी से हमला करते हुए  किशोर सिंह को सीधे मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस, बिहपुर पुलिस, झंडापुर, परबत्ता, खरीक पुलिस, बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर और एसडीपीओ ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंचकर शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में राज्यसभा Election Bihar: पांचवीं सीट पर घमासान, छोटे दल बने 'किंगमेकर'

Bhagalpur News | Bihar News | पहले भी शराब मामले में दो बार जेल जा चुका है किशोर

जानकारी के अनुसार, किशोर सिंह पहले भी शराब मामले में जेल जा चुका है। उसकी पत्नी सेविका है। स्थानीय लोग पूरे मामले को शराब नेटवर्क से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। वहीं, वारदात के बाद से पूरे गांव में  तनाव की स्थिति बनी हुई है। वैसे, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Bhagalpur News | Bihar News | एसपी पूरण कुमार झा ने बताया

नवगछिया के एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि एक युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई है, गांव में तनावपूर्ण स्थिति है, काफी संख्या में पुलिस बल को नगरपारा गांव में भेजकर माहौल को शांत कराया गया है। विक्कल सिंह उर्फ किशोर सिंह पहले भी शराब मामले में दो बार जेल भी जा चुका है। वह सूद पर रुपए लगाने का भी काम करता था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Suryakumar Yadav: ‘जीरो’ पर आउट होने के बाद भी अभिषेक शर्मा पर कप्तान सूर्या का बड़ा भरोसा!

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट के रोमांचक सफर में जहां हर मैच एक नई कहानी...

अपनी बाइक को हमेशा नया बनाए रखने के लिए जानें बेहतरीन Bike Maintenance टिप्स!

Bike Maintenance: अगर आप भी अपनी प्यारी बाइक या स्कूटर को हमेशा नए जैसा...

सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान: सुपर-8 मुकाबले से पहले कप्तान ने भरी हुंकार!

Suryakumar Yadav: टी20 विश्व कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने...

रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक करार: Defence Stocks में आया जबरदस्त उछाल, निवेशकों की हुई चांदी!

Defence Stocks: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह का अंतिम दिन डिफेंस शेयरों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें