मई,19,2024
spot_img

Vande Bharat Train | Bihar में फिर वंदे भारत पर उपद्रवियों ने किया पथराव, बोगी क्षतिग्रस्त

spot_img
spot_img
spot_img

Vande Bharat Train| Bihar में फिर वंदे भारत पर उपद्रवियों ने किया पथराव, बोगी क्षतिग्रस्तबिहार में एक बार फिर से वंदे भारत पर उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की है। बिहार में वंदे भारत पर फिर पथराव और उपद्रवियों की ओर से ट्रेन पर पत्थर फेंकने की वारदात से एक बोगी क्षतिग्रस्त हो गई है। वैसे, कोई हताहत नहीं हुआ। मगर, लगातार वंदे मातरम पर निशाना बनाने की वारदात को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। जांच में जुट गई है।

Vande Bharat Train| दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर उपद्रवियों का ट्रेन पर पथराव

ताजा मामला, सासाराम के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर करवंदिया स्टेशन के पास हुई। जहां, वाराणसी से रांची जा रही वंदे भारत ट्रेन जैसे ही करवंदिया स्टेशन के समीप से गुजरी, कुछ उपद्रवियों ने ट्रेन पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना से ट्रेन की एक बोगी का शीशा टूट गया।

Vande Bharat Train | बार-बार दुस्साहस पर नहीं लग रहा लगाम

सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, और भविष्य में ऐसी घटनाओं को दोबारा नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | CSP में अहले घुसे अपराधी, पिस्टल दिखाया, झोला में पांच लाख कैश भरा, निकले, दो अंतरजिला अपराधियो को रंगेहाथ ग्रामीणों ने दबोचा, दो फरार

Vande Bharat Train | पथराव की यह पहली वारदात नहीं

बिहार में वंदे भारत पर पथराव की ये पहली घटना नहीं है। गत जनवरी में ही तीन हफ्तों में वंदे भारत पर चार बार पत्थरबाजी हुई थी। लेकिन लगातार पथराव की घटना सामने आ रही हैं। लगातार हो रही पत्थरबाजी से ट्रेन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वंदे भारत ट्रेन का निर्माण भारत में होता है। देश कई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ रही हैं।आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि आसमाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें