spot_img

हरलाखी में 13 साल पहले पिता ने Nepal की महिला से दूसरी शादी रचा छोड़ दिया घर-वार, अब लौटा तो सामने है संपत्ति की FIR

spot_img
- Advertisement -

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। संपति विवाद में यहां रिश्ते टूट गए। बाप और बेटे में ऐसी नाराजगी हुई कि पुत्र ने अपने ही पिता पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए रिश्ते तोड़ लिए।

- Advertisement -

मामला 13 वर्ष पूर्व का है जब पिता ने नेपाल की महिला से दूसरी शादी रचाकर घर छोड़ दिया था। मगर, 13 वर्ष बाद पिता की वापसी ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया। संपति को लेकर पुत्र के साथ मारपीट की घटनाओं में अब पुलिस की हस्तक्षेप हो गई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हरलाखी थाना क्षेत्र के फूलहर गांव में सम्पति विवाद को लेकर पुत्र पंकज कुमार ने पिता कौशल कुमार सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके अनुसार पिता ने 13 वर्ष पूर्व नेपाल की एक महिला से दूसरी शादी रचाकर घर छोड़ दिया।

- Advertisement -

पुत्र अपनी मां, दादा व चार बहनों के साथ अपने घर में रह रहा था। इस बीच दादा ने पूरी सम्पति अपनी पहली बहु के नाम से लिख दी। इस बात की जानकारी मिलते ही पिता वापस

आकर सम्पति अपने नाम कराने के लिए पुत्र के साथ मारपीट पर उतर गया। तंग आकर पुत्र ने पिता पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली में इंटरनेट ठप! CJP प्रदर्शन से पहले 24 घंटे के लिए बंद हुई सेवाएं, जानें आपके शहर पर क्या असर? | क्योंकि –...

Delhi Internet Shutdown: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले मध्य दिल्ली में आज रात 10 बजे से अगले 24 घंटे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। 57 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं, 38 #DelhiInternetShutdown,#CJPProtest,#DelhiNews

तेज प्रताप यादव का ऐश्वर्या राय पर बड़ा खुलासा: ‘गैर मर्द से चैटिंग करते पकड़ा, रातभर पार्टी करती थी’

Tej Pratap Yadav: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या रातभर पार्टी करती थीं और उन्हें 'गैर म #TejPratapYadav,#AishwaryaRai,#BiharPolitics

Bihar Firecracker Tax Raid बिहार में हड़कंप! 7.34 करोड़ के पटाखे जब्त, क्या आप भी करते हैं ऐसी गलती?

Bihar Firecracker Tax Raid: बिहार में वाणिज्य कर विभाग ने टैक्स चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गया और औरंगाबाद के तीन बड़े पटाखा प्रतिष्ठानों से बिना कागजात के 7.34 करोड़ रुपये का सामा #BiharFirecrackerRaid,#TaxEvasionBihar,#GayaAurangabadNews

बिहार बोर्ड: इंटर-मैट्रिक 2028 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ी! अब इस डेट तक करें अप्लाई

Bihar Board Registration: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2028 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 24 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह छात्रों #BiharBoard,#BSEBExam,#RegistrationDate