back to top
11 जुलाई, 2024
spot_img

जेल में लोहे के राड में गमछा से फांसी बनाया, झूल गया, खुदकुशी, 2 सिपाही सस्पेंड, सवाल, आखिर 9 कैदियों के बीच कैसे हुआ सुसाइड वाला खेल!

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

दानापुर से बड़ी खबर है जहां जेल में बीती देर रात एक कैदी शाहपुर थाना क्षेत्र के शिवाला स्थित भगवती का रहने वाला बिट्टू कुमार ने फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली है।वह कैदी उपकारा के वार्ड नंबर- 4 में था। कैदी की खुदकुशी में तत्काल कार्रवाई करते हुए दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

इधर, खुदकुशी की जानकारी मिलते ही पूरे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उपकारा अधीक्षक संजय गुप्ता पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात की। उन्होंने बताया कि बिट्टू कुमार चोरी के मामले में 14 अक्टूबर को जेल आया था। इससे पहले भी वह चोरी मामले में जेल जा चुका था। मंगलवार की शाम तक सबकुछ सामान्य था। वार्ड में जाने से पहले वह सभी से बातचीत की थी। लेकिन, बीती देर रात उसने लोहे के राड में गमछा से फांसी लगा ली।

वहीं, बिट्‌टू के चाचा रमेश कुमार ने आरोप लगाते कहा है कि उससे पैसे की मांग की जा रही थी। पैसे के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में दो सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  PATNA Veterinary College में क्रिकेट खेल के दौरान हिंसा! छात्र को गोली मारी, बवाल! छात्रों का हंगामा और अनिश्चितकालीन हड़ताल

वहीं, कारा अधीक्षक और उप अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगी गई है कि कैसे कैदी बिट्टू कुमार उपकारा के वार्ड नंबर चार में बंद था। उस वार्ड में मृतक के साथ नौ और कैदी भी थे। लोहे की छड़ में गमछा से फांसी लगा ली।

जेल प्रशासन ने कैदी को दानापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों को इस बाबत की सूचना दे दी गई है। वहीं, सूचना पाकर मृतक के परिजन दानापुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे।

घटना के बाद बंदी के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं इस मामले में दो सिपाही को सस्पेंड किया गया हैं। वहीं, कारा अधीक्षक और उप अधीक्षक से इस मामले का स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जरूर पढ़ें

Bihar School News: BIHAR के 5971 स्कूलों को मिलेंगे नए प्रधानाध्यापक, जानिए कब से होगी पोस्टिंग

सकारात्मक बदलाव, शिक्षा सुधार और सरकारी पहल। ये भविष्य की आशा, समस्या का समाधान,...

नीतीश बाबू तोरे जिला मत्स्य पदाधिकारी दारूबाज रे…मंत्री, DM के सामने Supaul में ‘Breath analyzer Test’

DM के सामने नशे में पहुंचा अफसर! सुपौल में मछुआरा दिवस पर शर्मनाक घटना,...

PATNA Veterinary College में क्रिकेट खेल के दौरान हिंसा! छात्र को गोली मारी, बवाल! छात्रों का हंगामा और अनिश्चितकालीन हड़ताल

पटना वेटरनरी कॉलेज में क्रिकेट खेलते वक्त चली गोली! छात्र घायल, कैंपस में हड़कंप।छात्र...

Darbhanga समेत Bihar के नामी B.Ed कॉलेजों पर बड़ी कार्रवाई! नामांकन पर लगी रोक, LNMU@साख@NewTrouble

बिहार के नामी B.Ed कॉलेजों पर बड़ी कार्रवाई! नामांकन पर लगी रोक, छात्रों में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें