spot_img

Bihar News | शादी से लौट रहे 2 बाइक पर सवार 5 युवकों को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, 4 युवकों की On The Spot मौत

spot_img
- Advertisement -

Bihar News | शादी से लौट रहे 2 बाइक पर सवार 5 युवकों को बेलगाम ट्रक ने रौंदा डाला। इसमें 4 युवकों की On The Spot मौत हो गई। हादसा, लखीसराय में हुआ है जहां सोमवार तड़के शादी समारोह से लौट रहे दो बाइक पर सवार पांच लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक की हालत नाजुक है। इलाज चल रहा है। जहां…

- Advertisement -

Bihar News | अहले सुबह हादसा, हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची

घटना के बाद आस- पास के इलाकों में चीख-चीत्कार मच गई। हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। छानबीन शुरू हुई। शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं घायल एक शख्स को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई।

- Advertisement -

Bihar News | शादी समारोह से पांचों युवक लौट रहे थे, इसी दौरान बेलगाम ट्रक ने रौंद दिया

जानकारी के अनुसार, मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के एनएच 80 हैवतगंज के पास सोमवार सुबह-सुबह शादी समारोह से पांचों युवक लौट रहे थे, इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक पर सवार पांच लोगों को रौंद डाला। मौके से ड्राइवर फरार हो गया। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Gaya Road Accident News: उत्पाद विभाग के पीछा करने से स्कॉर्पियो ने एंबुलेंस रौंदी, मासूम की मौत से सनसनी

Bihar News | परिजनों को दी गई सूचना

शादी समारोह से दो बाइक में लौट रहे पांच लोगों को मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के एनएच 80 हैवतगंज के पास बेलगाम ट्रक ने रौंद दिया। कुछ लोगों ने हाइवे पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी। इस दौरान ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस कहना है कि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
मृतकों में पुग्गी यादव (22) पिता खुशीलाल यादव, नव टोलिया साध बाबा स्थान, लक्ष्मी महतो (45) पिता आशिक महतो, नव टोलिया साध बाबा स्थान, मनीष कुमार (22) पिता सहेन्द्र महतो, भवानीपुर और कुणाल कुमार (16), पिता अजय शर्मा, मिर्जापुर मुंगेर के निवासी हैं। घायल सूरज कुमार पिता अजय कुमार भवानीपुर का रहने वाला है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Dowry Murder News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, दादा का आरोप- ‘दहेज के लिए हुई हत्या’

दरभंगा में विवाहिता रौशनी देवी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पति हिरासत में, पुलिस जांच जारी।

Patna Bakra Eid News: पटना जंक्शन पर उमड़ी भारी भीड़, जनरल डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं

Patna Bakra Eid News: बकरीद पर पटना जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ से ट्रेनों में हड़कंप। जनरल डिब्बों में जगह नहीं, यात्री जान जोखिम में डालकर यात्रा को मजबू

Bihar Police News: डायल 112 में जुड़ेगी AI तकनीक, पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम में आया ‘बड़ा बदलाव’

Patna Police News: बिहार में पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम 'डायल 112' अब AI तकनीक से लैस होगा। केंद्रीय गृह सचिव के निर्देश पर यह बड़ा फैसला लिया गया, जिससे पुलिस की प

Darbhanga Airport News: दिल्ली की उड़ान रद्द, यात्रियों को मिली पहले सूचना, जानें पूरा मामला

दरभंगा एयरपोर्ट पर गुरुवार को दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान रद्द हो गई, लेकिन एयरलाइन ने यात्रियों को पहले ही सूचना देकर बड़ी राहत दी। दिनभर में 12 उड़ा