back to top
11 जुलाई, 2024
spot_img

Madhubani में Jayanagar SSB की महिला जवानों ने जाना, यौन उत्पीड़न से कैसे बचें, क्या हैं सुरक्षा के मानक

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

मुख्य बातें: एसएसबी 48वीं वाहिनी की ओर से यौन उत्पीड़न विषय पर दो दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। मकसद था, महिलाओं को जागरूक करना।

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। जयनगर एसएसबी 48वीं वाहिनी की ओर से महिलाओं को जागरूक करने के लिए यौन उत्पीड़न विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत एसएसबी मुख्यालय तथा सीमा चौकी गंगौर पर इसका आयोजन हुआ।

इस कार्यक्रम का आयोजन गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट 48वीं वाहिनी के नेतृत्व में किया गया। इसमे कमांडेंट की ओर से वाहिनी की जवान सह महिला कर्मियों को यौन उत्पीड़न अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani का Sanjeev Yadav निकला Delhi-NCR दहला देने वाला गैंग का सरगना! पुलिस ने मारी गोली, गैंग का पर्दाफाश, 100+ High profile चोरी का पर्दाफाश, लाखों की ज्वेलरी-कैश बरामद

कार्यशाला को संबोधित करते हुए कमांडेंट ने जवान सह महिला कर्मियों को अवगत कराया कि यह अधिनियम लोकसभा में तीन सितंबर 2012 तथा राज्य सभा में 26 फरवरी 2013 को पारित हुआ। साथ ही, 23 अप्रैल 2013 को इसे अधिसूचित किया गया।

यह अधिनियम इस बात को वैधता प्रदान करता है कि यौन उत्पीड़न के चलते संविधान के अनुच्छेद 14,15 एवं 21 के तहत महिलाओं को हासिल समानता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन होता है। इन अनुच्छेदों के अंतर्गत न्याय के समक्ष समानता का प्रावधान किया गया है।

वहीं,धर्म, जाति, नस्ल, लिंग और जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव निषेध किया गया है। अमूमन कार्यस्थल पर महिलाओं को यह सुरक्षा प्रदान करता है। यौन उत्पीड़न रोकथाम और निवारण का प्रावधान भी करता है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani का Sanjeev Yadav निकला Delhi-NCR दहला देने वाला गैंग का सरगना! पुलिस ने मारी गोली, गैंग का पर्दाफाश, 100+ High profile चोरी का पर्दाफाश, लाखों की ज्वेलरी-कैश बरामद

कार्यक्रम के दौरान चंद्रशेखर द्वितीय कमान अधिकारी संतोष कु.निमोरिया, उप-कमांडेंट डॉ. (मेजर) सुनेहा सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) सुनील कुमार उप-कमांडेंट,48वीं वाहिनी के समस्त महिला एवं पुरुष कार्मिक एवं स्वयं सहायता समूह उपस्थित रहे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga बस स्टैंड गोलीकांड में दो गिरफ्तार! पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

दरभंगा बस स्टैंड गोलीकांड में दो गिरफ्तार! पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद। बस स्टैंड...

Madhubani का Sanjeev Yadav निकला Delhi-NCR दहला देने वाला गैंग का सरगना! पुलिस ने मारी गोली, गैंग का पर्दाफाश, 100+ High profile चोरी का...

मधुबनी का संजीव निकला इंटरस्टेट चोरी गैंग का सरगना! नोएडा पुलिस की गोली से...

Muzaffarpur में गांजा बेचते पकड़ी गईं थीं Darbhanga के Singhwara की 3 महिलाएं, गवाही देने नहीं नहीं पहुंचे पुलिस के 8 अधिकारी, अब 7...

न्यायिक विफलता, गांजा तस्करी, और पुलिस लापरवाही से जुड़ी ये खबर मुजफ्फरपुर से है...

Bihar School News: BIHAR के 5971 स्कूलों को मिलेंगे नए प्रधानाध्यापक, जानिए कब से होगी पोस्टिंग

सकारात्मक बदलाव, शिक्षा सुधार और सरकारी पहल। ये भविष्य की आशा, समस्या का समाधान,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें