spot_img

Madhubani News | Benipatti News | Governor Rajendra Vishwanath Arlekar ने कहा, मिथिला की भूमि विशेषताओं से परिपूर्ण, जरूरत यहां के हलधरों के लिए विस्तृत सोच विकसित करने की

तीन दिवसीय कृषि, शिक्षा स्वास्थ्य अमृत महोत्सव सह मेगा एग्री एक्सपो का भव्य श्रीगणेश, गिनाई खेती-किसानी के वर्तमान और भविष्य की गाथा, लिखी नई कृषक समाज के निर्माण की परिभाषा

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

देशज टाइम्स मुख्य बातें: हमें अपने पारंपरिक व प्राकृतिक खेती अपनाने की आवश्यकता है़ : राज्यपाल,कृषि, शिक्षा स्वास्थ्य अमृत महोत्सव सह मेगा एग्री एक्सपो कार्यक्रम का राज्यपाल ने किया उद्घाटन 1 फोटो :- बेनीपट्टी के चानपुरा में दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन करते राज्यपाल व अन्य, 2 फोटो – बेनीपट्टी के चानपुरा में कार्यक्रम में मखाना की माला से राज्यपाल का स्वागत करते आयोजक, 3 फोटो :- बेनीपट्टी के चानपुरा में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी लेते राज्यपाल

- Advertisement -

बेनीपट्टी/ मधुबनी देशज टाइम्स। बेनीपट्टी के चानपुरा बसैठ में एसके चौधरी शिक्षा न्यास द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में तीन दिवसीय कृषि शिक्षा स्वास्थ्य अमृत महोत्सव सह मेगा एग्री एक्सपो कार्यक्रम का शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुम देव नारायण यादव, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हुकुम सिंह मीणा, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी, कामेश्वर सिंह संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति लक्ष्मी निवास पांडेय तथा आयोजक डॉ. संत कुमार चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

- Advertisement -

Madhubani News | Benipatti News | Governor Rajendra Vishwanath Arlekar | राष्ट्रीय झंडे के साथ छात्र छात्राओं ने राज्यपाल की अगुवानी की

राष्ट्रीय झंडे के साथ छात्र-छात्राओं ने राज्यपाल की अगुवानी की। वहीं राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी दी गयी। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि केवीके में आयोजित यह तीन दिवसीय कार्यक्रम किसानों सहित सबों के लिए विशेष और महत्वपूर्ण है़। कृषि के क्षेत्र में जो कुछ बदलाव या परिवर्तन हो रहे हैं, इसे हम सबों के सामने रखने का प्रयास किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा बाकरगंज की अनुप्रिया चौधरी को आजीवन कारावास| खौफनाक वारदात का अंत ! पति को हॉर्लिक्स में जहर देने वाली पत्नी को उम्रकैद!

Madhubani News | Benipatti News | Governor Rajendra Vishwanath Arlekar | मिथिला की धरती की विशेषता बताने की आवश्यकता नहीं है। यह धरती काफी पावन और महत्वपूर्ण है़। 

मिथिला की धरती की विशेषता बताने की आवश्यकता नहीं है। यह धरती काफी पावन और महत्वपूर्ण है़। इस मिथिला की नगरी में किसानों के लिए कुछ करने की आवश्यकता है़। हमारे देश में किसानों की बहुत ही सराहना होती है़। लेकिन किसानों के लिए बहुत कम काम होता है़। हम नेताओं की भाषणों में सुनते हैं कि हमारे किसान अर्थव्यस्था के रीढ़ हैं। लेकिन कई वर्षों से हमारे किसान दुर्लक्षित हैं।

Madhubani News | Benipatti News | Governor Rajendra Vishwanath Arlekar | किसानों के लिए जितना सोचा जाना चाहिए, हमने कभी नही सोचा, जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैं

किसानों के लिए जितना सोचा जाना चाहिए, हमने कभी नही सोचा, जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि आज की वैज्ञानिक पद्धति को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक व प्राकृतिक खेती पर जोर देने की आवश्यकता है़। कई वर्षों से देखा जा रहा है़ की रासायनिक खाद व उर्वरक के कारण हमारे जमीनो की उर्वरकता में कमी आने लगी है़।

Madhubani News | Benipatti News | Governor Rajendra Vishwanath Arlekar | पारंपरिक व प्राकृतिक खेती में 27 प्रतिशत लागत कम लगता है़ और 58 प्रतिशत उत्पादन बढ़ता

पारंपरिक व प्राकृतिक खेती में 27 प्रतिशत लागत कम लगता है़ और 58 प्रतिशत उत्पादन बढ़ता है़। पारंपरिक खेती के लिए केवल एक देशी गाय, भूमि, पानी और हवा की आवश्य कता है़ न की रासायनिक खाद व उर्वरक की। देशी गाय के गोबर व मूत्र को उपयोग में लाते हुए खेतों में डालने से उसकी उर्वरकता धीरे धीरे बढ़ने लगती है़।

यह भी पढ़ें:  Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का 'महा-दावा': "यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा"

Madhubani News | Benipatti News | Governor Rajendra Vishwanath Arlekar | किसान हमारे अन्नदाता भगवान हैं

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। किसान हमारे अन्नदाता भगवान हैं। तीन दिवसीय कार्यक्रम मेें कई देशों से वैज्ञानिक आये हैं। जिस प्रकार दही के मंथन से माखन निकलता है, उसी प्रकार आये हुए सभी वैज्ञानिक कृषि के संबंध में मंथन कर नये नये तकनीक के संबंध में किसानों को जानकारी दें।

Madhubani News | Benipatti News | Governor Rajendra Vishwanath Arlekar | भारत व बिहार की धरती काफी समृद्धशाली है। इसमें प्रचुर मात्रा में उर्वरा शक्ति

भारत व बिहार की धरती काफी समृद्धशाली है। इसमें प्रचुर मात्रा में उर्वरा शक्ति है। वैज्ञानिक मंथन करें कि कौन सा भूभाग किस फसल के खेती के लिए उपयोगी है। जबकि एलएनएमयू के कुलपति ने कहा कि हम सभी को जल संकट को दूर करने के लिए जल संचयन पर ध्यान देना होगा।

Madhubani News | Benipatti News | Governor Rajendra Vishwanath Arlekar | रासायनिक छोड़ जैविक खाद को बढ़ावा देना होगा

वहीं रासायनिक छोड़ जैविक खाद को बढ़ावा देना होगा। जब तक कृषि को बढ़ावा नहीं दिया जायेगा, तब तक देश के लोगों के साथ स्वास्थ्य की समस्या बनी रहेगी और तब तक देश की समुचित प्रगति संभव नहीं हैं। संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि किसानों के विकास और तरक्की के बिना देश और बिहार के विकास की कल्पना भी उचित नही है। हम सभी पहले किसान हैं लेकिन अपनी जबावदेही, संस्कृति और सभ्यता ही भूल गये हैं।

यह भी पढ़ें:  कठुआ CISF कैंप में मामूली बहस में बिछ गई लाशें| सनकी जवान ने कर दी असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की गोली मारकर हत्या

Madhubani News | Benipatti News | Governor Rajendra Vishwanath Arlekar | कृषि विज्ञान केंद्र बधाई का पात्र है

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हुकुम सिंह मीणा ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र बधाई का पात्र है, जो लगातार किसानों के लिये कार्यक्रम कर किसानों के हित के लिए सोचता है। वहीं इससे पूर्व सभी आगत अतिथियों को कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. संत चौधरी ने पाग दोपटा व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

Madhubani News | Benipatti News | Governor Rajendra Vishwanath Arlekar | मखाना की माला से राज्यपाल का स्वागत

वहीं आयोजक की ओर से मखाना की माला से राज्यपाल का स्वागत किया गया। बता दें कि उक्त परिसर में कृषि, स्वास्थ्य, मिथिला पेंटिंग, खादी ग्रामोद्योग से संबंधित स्टॉल लगा कर लोगों को प्रेरित किये जाने की भी मुकम्मल व्यवस्था की गयी है।कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और महाराष्ट्र के लावणी नृत्य से किया गया।

Madhubani News | Benipatti News | Governor Rajendra Vishwanath Arlekar | कार्यक्रम में इनकी थी गरिमामयी मौजूदगी, लगे आयोजन में चार चांद

मौके पर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा,एसपी सुशील कुमार, उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, एवगेनी ग्रीवा, जयशंकर झा, बलराज सिंह, योगेंद्र कुमार कार्की, अजय कुमार शर्मा, एसडीएम मनीषा,एसडीपीओ नेहा कुमारी, डीसीएलआर राजू कुमार, बीपीआरओ अमित अक्षय मिश्र, सिविल सर्जन मधुबनी,डॉ आरके सिंह, अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सुशील कुमार, पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष गौतम कुमार, न्यासी अशोक कुमार चौधरी, परवेज आलम, मंगलानंद झा, ईश्वरचंद्र झा एवं प्रमोद झा सहित अन्य मौजूद थे।उधर, कार्यक्रम को लेकर जगह जगह मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बलों को तैनात किया गया था। साथ बेनीपट्टी के पीएचसी प्रभारी डॉ. प्रताप नारायण झा के नेतृत्व में मेडिकल टीम कैंप कर रही थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports