back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Bihar Crime News|Munger News| घर में शिक्षिका की हाथ-पैर बांध, गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Crime News|Munger News| घर में शिक्षिका की हाथ-पैर बांध, गोली मारकर हत्या। सनसनी है। जहां, बड़ी खबर मुंगेर से है। यहां अपराधियों ने एक मध्य विद्यालय गोपी स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका करीब 58 साल की मंजू कुमारी की हत्या कर दी। हत्या उनके घर में हुई है जहां, जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के रहमतपुर वासा गांव एकबारगी फिर से दहल उठा है।

- Advertisement -

Bihar Crime News|Munger News| शिक्षिका की हाथ-पैर बांधकर अपराधियों ने पूरे घर को पहले खंगाला

वजह यह,मंजू कुमारी के पति मृत्युंजय ऊर्फ मुरलीधर उपाध्याय की भी कुछ समय पहले अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब यहां, शिक्षिका की हाथ-पैर बांधकर अपराधियों ने पूरे घर को पहले खंगाला, बाद में जाते-जाते रिसा खून छोड़कर चले गए। पुलिस फिलहाल, मामले की तहकीकात में जुटी है। पूर्व में पति की हत्या से लेकर आज तक की कड़ी को जोड़ा जा रहा है।

- Advertisement -

Bihar Crime News|Munger News| बेटी के कहने पर शिक्षिका के घर पहुंचे तो वहां लाश पड़ी मिली

जानकारी के अनुसार, मंजू कुमारी घर में अकेली रहती थीं। वह 2015 में रिटार्यड होने के बाद यहीं रहती थी। घर की देखभाल करती थी। इनके दो बेटे एक भागलपुर और दूसरा देवघर में रहता है। दोनों वहीं काम करते हैं। शुक्रवार को विक्रमपुर गांव के एक परिचित उनकी बेटी के कहने पर शिक्षिका के घर पहुंचे तो वहां लाश पड़ी मिली। गुरुवार देर रात अपराधी घर में घुस आए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: बिहार एजुकेशन का न्यू डायमेंशन... विश्वविद्यालयों में अब एग्जाम होंगी डिजिटल, रिज़ल्ट मिलेगा फटाफट! जानिए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का ऐलान

Bihar Crime News|Munger News| मंजू कुमारी को हाथ-पैर बांध दिया। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।

मंजू कुमारी को हाथ-पैर बांध दिया। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद अपराधियों ने घर में लूटपाट को भी अंजाम दिया। वजह यह, पूरे घर का सामान बिखरा हुआ था। शुक्रवार सुबह आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस पहुंची। पुलिस निरीक्षक तारापुर चंदन कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी रागिनी कुमारी, थानाध्यक्ष शिव अमित प्रकाश कौशिक भी तारापुर डीएसपी सिंधु शेखर सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले के जांच में जुट गए। वैसे, लूटपाट कितने की हुई। क्या हुई यह पुलिस पता लगा रही है।

Bihar Crime News|Munger News| एफएसएल की टीम करेगी पूरे मामले की जांच

घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया। असरगंज थाना पुलिस ने फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस लूटपाट के मकसद से हत्या की आशंका जताया जा रहा है। वैसे, पुलिस पति के मर्डर केस से भी इसे जोड़कर तहकीकात करेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ा फैसला: 2026 से नेशनल हाईवे पर Toll Plaza होंगे पूरी तरह कैशलेस, यात्रा होगी तेज और आसान!

Toll Plaza: देश के नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ी...

आज का राशिफल 21 फरवरी 2026: ग्रहों के महासंयोग से जानें अपना Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अलौकिक शक्तियों और ग्रहों के सूक्ष्म संचरण का मानव...

अमेजन मेगा Electronics Sale: बंपर छूट के साथ गैजेट्स खरीदने का सुनहरा अवसर

Electronics Sale: ई-कॉमर्स की दुनिया में धमाकेदार डील्स का दौर जारी है और इस...

ओ’ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 8वें दिन भी नहीं दिखा शाहिद-तृप्ति की फिल्म का कमाल, 50 करोड़ के लिए तरसी!

O' Romeo Box Office Collection: सिनेमाई पर्दे पर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें