spot_img

Bihar Crime News|Munger News| घर में शिक्षिका की हाथ-पैर बांध, गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

Bihar Crime News|Munger News| घर में शिक्षिका की हाथ-पैर बांध, गोली मारकर हत्या। सनसनी है। जहां, बड़ी खबर मुंगेर से है। यहां अपराधियों ने एक मध्य विद्यालय गोपी स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका करीब 58 साल की मंजू कुमारी की हत्या कर दी। हत्या उनके घर में हुई है जहां, जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के रहमतपुर वासा गांव एकबारगी फिर से दहल उठा है।

- Advertisement -

Bihar Crime News|Munger News| शिक्षिका की हाथ-पैर बांधकर अपराधियों ने पूरे घर को पहले खंगाला

वजह यह,मंजू कुमारी के पति मृत्युंजय ऊर्फ मुरलीधर उपाध्याय की भी कुछ समय पहले अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब यहां, शिक्षिका की हाथ-पैर बांधकर अपराधियों ने पूरे घर को पहले खंगाला, बाद में जाते-जाते रिसा खून छोड़कर चले गए। पुलिस फिलहाल, मामले की तहकीकात में जुटी है। पूर्व में पति की हत्या से लेकर आज तक की कड़ी को जोड़ा जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अंधेरे में DMCH: 30 मिनट तक मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा इलाज, पढ़िए

Bihar Crime News|Munger News| बेटी के कहने पर शिक्षिका के घर पहुंचे तो वहां लाश पड़ी मिली

जानकारी के अनुसार, मंजू कुमारी घर में अकेली रहती थीं। वह 2015 में रिटार्यड होने के बाद यहीं रहती थी। घर की देखभाल करती थी। इनके दो बेटे एक भागलपुर और दूसरा देवघर में रहता है। दोनों वहीं काम करते हैं। शुक्रवार को विक्रमपुर गांव के एक परिचित उनकी बेटी के कहने पर शिक्षिका के घर पहुंचे तो वहां लाश पड़ी मिली। गुरुवार देर रात अपराधी घर में घुस आए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  देश के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: अब ₹32 में मिलेगा पेट्रोल! बदलेगी देश की तस्वीर, पढ़िए

Bihar Crime News|Munger News| मंजू कुमारी को हाथ-पैर बांध दिया। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।

मंजू कुमारी को हाथ-पैर बांध दिया। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद अपराधियों ने घर में लूटपाट को भी अंजाम दिया। वजह यह, पूरे घर का सामान बिखरा हुआ था। शुक्रवार सुबह आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस पहुंची। पुलिस निरीक्षक तारापुर चंदन कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी रागिनी कुमारी, थानाध्यक्ष शिव अमित प्रकाश कौशिक भी तारापुर डीएसपी सिंधु शेखर सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले के जांच में जुट गए। वैसे, लूटपाट कितने की हुई। क्या हुई यह पुलिस पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें:  हंगामा है क्यों बरपा: MP CM Mohan Yadav सवालों के घेरे में, 137 प्लॉट, 168 एकड़ जमीन, 45 करोड़ का दावा! और फिर पीछे से पहुंचा ' विकास '

Bihar Crime News|Munger News| एफएसएल की टीम करेगी पूरे मामले की जांच

घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया। असरगंज थाना पुलिस ने फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस लूटपाट के मकसद से हत्या की आशंका जताया जा रहा है। वैसे, पुलिस पति के मर्डर केस से भी इसे जोड़कर तहकीकात करेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेनीपुर का दिखेगा न्यू डायमेंशन: जब CM Samrat से मिले MLA विनय, क्या होगा खास, सिकुड़ता दायरा, कैसे लेगा विस्तार? जानिए!

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेनीपुर के विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी की महत्वपूर्ण मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया#SamratChoudhary,#BiharNews,#BenipurDevelopment

भावभीनी श्रद्धांजलि: दरभंगा में गूंजा डॉ. मुखर्जी का ‘एक देश, एक विधान’ नारा, क्या अनुच्छेद 370 हटने से सपना हुआ साकार?

Bihar Syama Prasad Mookerjee: दरभंगा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने राष्ट्रीय एकता और अनुच्छेद 370 पर उनके विचारों को याद किया, कहा उनका सपना साकार हुआ।#BiharNews,#SyamaPrasadMookerjee,#Darbhanga

जाले में पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: तीन फरार अपराधियों के घर हुई कुर्की-जब्ती, क्यों मच गया हड़कंप?

Jale Police Action: जाले पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन फरार अभियुक्तों के घरों की कुर्की-जब्ती की। इस एक्शन से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।#JalePolice,#BiharCrime,#KurkiJapti

बड़ी खबर: दरभंगा पुलिस को मिली दीक्षित – प्रशिक्षित 230 नए जवानों की ताकत, अब अब जनसेवा और अपराध मुक्त दरभंगा- का संकल्प पथ!

Darbhanga Police: दरभंगा में 230 नए प्रशिक्षु सिपाही पुलिस बल में शामिल हो गए हैं। दीक्षांत समारोह में मिथिला क्षेत्र के डीआईजी ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया। इससे अपराध#DarbhangaPolice,#BiharPoliceTraining,#LawAndOrderBihar