back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Bihar Crime News| Patna News| पति-पत्नी पप्पू और पूजा….झूल गए फांसी के फंदे पर…उतरी दोनों की लाश…सामने पड़ी थी सुसाइड नोट

आठ साल की बेटी सहनावी बोली, ये मेरे पिता की लिखावट है...किचेन से बेटी ने उठाकर दिया...ये पापा लिख गए...|

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Crime News| Patna News| पति-पत्नी पप्पू और पूजा….झूल गए फांसी के फंदे पर…उतरी दोनों की लाश…सामने पड़ी थी सुसाइड नोट जहां बड़ी खबर पटना के बेऊर थाना के दशरथा गांव का है। यहां, इंद्रपुरी मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह पति-पत्नी पप्पू और पूजा की घर में फांसी से लटकी लाश मिली है। दोनों ने एक साथ खुदकुशी कर ली।

- Advertisement -

Bihar Crime News| Patna News| पप्पू का पत्नी पूजा से किसी बात पर विवाद हुआ

जानकारी के अनुसार, पप्पू राय अपनी पत्नी पूजा कुमारी अपनी बेटी सहानवी के साथ विकास कुमार के मकान में किराएदार के रूप में रहते थे। पप्पू राय प्राइवेट नौकरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। घटना के एक दिन पहले पप्पू राय का अपनी पत्नी पूजा कुमारी के साथ किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ था।

- Advertisement -

Bihar Crime News| Patna News| सुसाइड नोट घर में रखकर शुक्रवार की सुबह दोनों पति-पत्नी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

इसी क्रम में पप्पू राय ने सुसाइड नोट घर में रखकर शुक्रवार की सुबह दोनों पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी बेउर थाने को दी। सूचना मिलते ही बेउर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पति-पत्नी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट को भी बरामद किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर फंसा पेंच, NDA के अंदर ही मची खींचतान!

Bihar Crime News| Patna News| आठ साल की बेटी सहनावी ने कहा, ये मेरे पिता की लिखावट है…किचेन में

इस बात की पुष्टि उनकी 8 वर्ष की बेटी सहनावी ने की है, जिसमें उसने बताया कि उनके पिता ने एक सुसाइड नोट लिखा है, जो घर के किचन में रखा हुआ था। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बेऊर थाना को दी। सूचना मिलने के बाद बेउर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पति-पत्नी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि करते हुए फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने बताया कि मामला आपसी पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है।

Bihar Crime News| Patna News| पुलिस की हर एंगिल से तहकीकात, पड़ोसियों से भी पूछताछ

मृतक पति-पत्नी के दो बेटी हैं, जो 12 वर्ष की एक बेटी नानी के साथ रहती है, जबकि दूसरी सहानवी 8 वर्ष की मां पिता के साथ थी। किसी विवाद को लेकर दोनों पति-पत्नी पप्पू राय एवं पूजा कुमारी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले इन्होंने एक सुसाइड नोट घर के किचन में रखा था। जिसे उनकी बेटी ने पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पिता की लिखी हुई है। यह सुसाइड नोट है, जिसमें उन्होंने पति-पत्नी में आपसी विवाद की बात की चर्चा की है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है।


- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इस वीकेंड की खास OTT Release: घर बैठे उठाएं मनोरंजन का डबल डोज!

इस वीकेंड की खास OTT Release: घर बैठे उठाएं मनोरंजन का डबल डोज! हर हफ्ते...

Royal Enfield Classic 350: धाकड़ मुकाबला, जानें कौन है किंग!

Royal Enfield Classic 350: जब बात क्लासिक क्रूजर मोटरसाइकिल्स की आती है, तो भारत...

ग्लोबल क्रूड ऑयल मार्केट में भारत का नया दांव: सऊदी अरब बना फिर से पसंदीदा सप्लायर?

Crude Oil Market: वैश्विक तेल बाजार में एक बड़ा भू-राजनीतिक और व्यापारिक बदलाव सामने...

फरवरी अंत: जब गजकेसरी राजयोग बदलेगा कई राशियों की किस्मत

Gajkesari Rajyog: वैदिक ज्योतिष में शुभ योगों का महत्वपूर्ण स्थान है, जिनमें से गजकेसरी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें