spot_img

Bihar Crime News | Patna Firing News | होली के दिन मंगल को अमंगल… शव यात्रा में जा रहे दो युवकों को अपराधियों ने गोली मारी

spot_img
- Advertisement -

Bihar Crime News | Patna Firing News | होली के दिन मंगल को अमंगल… शव यात्रा में जा रहे दो युवकों को अपराधियों ने गोली मार दी है जहां पटना से होली के दिन बड़ा खून से सना समाचार आ रहा है। पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनावा बाजार में मंगलवार को अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी। वारदात को अपराधियों ने उस वक्त अंजाम दिया जब सभी होली के दिन  मंगलवार को शव यात्रा में जा रहे थे। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायल खतरे से बाहर बताए गए हैं।

- Advertisement -

Bihar Crime News | वारदात पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र का है

जानकारी के अनुसार, पूरा बिहार समेत पटना होली के जश्न में डूबा। वहीं, पटना से जो खून-खराबा की खबर आई है वह दिल दहलाने वाली है कारण शव यात्रा के दौरान दो युवकों को अपराधियों ने गोली मार दी। वारदात पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र का है जहां शव यात्रा में जा रहे दो युवकों को अपराधियों ने गोली मार दी। वारदात के बाद स्थानीय लोग आनन-फानन में दोनों को निजी अस्पताल ले गए जहां एक की हालत खतरे से बाहर है। वहीं, दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के टॉप 3 बाढ़ इफेक्टेड दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण में बीमारियों के पैटर्न और प्रभावों का विश्लेषण करेगी NIHR की टीम

Bihar Crime News | सोनावा बांध पर ही अपराधियों ने शव यात्रा में जा रहे दो युवकों को गोली मारी

पूरा मामला दीदारगंज थाना क्षेत्र सोनावा बाजार का है। शव यात्रा सोनावा गांव से निकली थी। जैसे ही लोग बाजार पहुंचने के बाद खाजेकलां घाट जाने के लिए निकले तो सोनावा बांध पर ही अपराधियों ने शव यात्रा में जा रहे दो युवकों को गोली मार दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के कॉलेजों में ताला! CM साइंस कॉलेज में ठप्प कामकाज, 17 मांगों पर अड़े कर्मचारी- कार्य का बहिष्कार

Bihar Crime News | अपराधियों ने किस कारण को लेकर गोली मारी, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया

पुलिस के मुताबिक सोनावा के बैजनाथ सिंह की पत्नी का निधन हो गया था, जिनके दाह संस्कार में लोग जा रहे थे। इसी में शामिल दो लोगों को अपराधियों ने गोली मार दी है। सुबोध कुमार के केहुनी में गोली लगी। वे अभी नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत है। दूसरे घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपराधियों ने किस कारण को लेकर गोली मारी, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस वारदात की जांच-पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें:  पटना हाई कोर्ट के दो वकील शराब के नशे में गिरफ्तार! पहुंच गए थे पैरवी में जज के आवास, पुलिस को लगी गंध, जानें पूरा मामला!

Bihar Crime News | फतुहा डीएसपी ने फिलहाल ये कहा

फतुहा डीएसपी निलेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार बीती रात में होली के दौरान ही गांव के कुछ लोगों ने आपस में विवाद किया था। मारपीट तक की नौबत आ गई थी। इसी विवाद को लेकर आज मंगलवार को शव यात्रा में इस घटना को अंजाम दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव: बस आज का दिन! कौन बनेगा पटना का किंग? भाजपा, राजद और प्रशांत किशोर ने झोंकी पूरी ताकत

Bihar Bankipur By-election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा, राजद और जन सुराज के शीर्ष नेताओं ने मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी#BiharBankipurByeElection,#BankipurChunav,#BiharPolitics

दरभंगा में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत -लव मैरिज के 5 महीने बाद ही ‘मौत’! बहन से बात के कुछ घंटे बाद मिली काजल...

Darbhanga Dowry Murder: दरभंगा में प्रेम विवाह के पांच महीने बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस न#DarbhangaNews,#DowryMurder,#BiharCrime

सावन अभी दूर, पर पटना में ‘बोल बम’ की गूंज: क्यों महावीर मंदिर में उमड़ पड़े कांवड़िए?

Patna News: पटना में सावन शुरू होने से पहले ही महावीर मंदिर में 'बोल बम' के जयकारे गूंज रहे हैं। बड़ी संख्या में कांवड़िए बाबा बैद्यनाथ धाम जाने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर#PatnaNews,#Sawan2024,#MahavirMandir

मधुबनी में पिस्टल दिखाकर 2 लाख लूटे, पिस्टल लहराते अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा, एक को पकड़ा, दूसरा फरार!

Bihar Crime: बिहार के मधुबनी में एसबीआई सीएसपी केंद्र से दिनदहाड़े 2 लाख रुपये की लूट से हड़कंप मच गया। अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने एक ब#BiharCrime,#MadhubaniLoot,#CSPRobbery