back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा में सोमवार सुबह साइकिल से ट्यूशन पढ़ाने जा रही शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, मारी शिक्षका को एक के बाद एक छह गोली

spot_img
- Advertisement - Advertisement
छपरा। बिहार में सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र के बजदहिया गांव के पास कोचिंग संस्थान की महिला शिक्षक को अज्ञात अपराधियों ने सोमवार को गोलियों से भून डाला। बेखौफ अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर शिक्षक की हत्या कर पुलिस को कङी चुनौती दी है।
 सुबह करीब आठ बजे शिक्षिका साइकिल से टयूशन पढाने जा रही थी, तभी अपराधियों ने उसे अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी। उसे छह गोली मारे जाने की बात कही जा रही है।
घटना परसा थाना इलाके के बजदहिया के पास की है। मृत शिक्षिका की पहचान बनकेरवा गांव के निवासी विनोद कुमार की पुत्री प्रमिला कुमारी (23 वर्ष) थी। प्रमिला ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी और सोमवार को भी वह ट्यूशन पढ़ाने के लिए ही जा रही थी, तभी अपराधियों ने रास्ते में उसे गोलियों से भून दिया। अपराधियों ने उसे 6 गोली मारी, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
प्रमिला की हत्या की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। हत्या के कारणों और हत्यारों का पता नहीं चल सका है। इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा की जा रही है और पुरानी रंजिश या प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब पाएं अपना मनपसंद VIP Mobile Number: जियो, एयरटेल और वीआई का पूरा गाइड

VIP Mobile Number: अपने मोबाइल नंबर को अपनी पहचान बनाना चाहते हैं? अब VIP...

Jehangir Ali Khan का पाँचवाँ जन्मदिन: नारुतो-थीम पार्टी में दिखा शाही परिवार का जलवा!

Jehangir Ali Khan News: पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब, तैमूर के छोटे भाई...

सोशल मीडिया से दूर हुईं Gautami Kapoor, आखिर क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

Gautami Kapoor News: टेलीविजन और फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों पर...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: बड़ी टेक कंपनियों का नया निवेश मंत्र

Artificial Intelligence: बड़ी टेक कंपनियों के निवेश पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें