back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा के पांच गांवों में घुमते रहे रात भर चोर,गांवों में चोरी की घटना को दिया अंजाम,12 हजार नकदी, लाखों के जेवरात समेत बकरी लेकर चंपत

spot_img
- Advertisement - Advertisement
छपरा। जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में चोरों ने पांच गांवों में चोरी की घटना को बुधवार की रात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी गुरूवार को हुई। इस दौरान चोरों ने 12 हजार रुपये नगद समेत लाखों रुपये मूल्य के आभूषण एवं तीन बकरी की चोरी कर ली ।
पुलिस के अनुसार चोरों ने मलाही गांव में हरिभजन राय के घर से दो बकरियां, लहेर छपरा के पारस राय की एक बकरी चोरी कर लिया गया। मदारपुर में सतन महतो घर में घुस चोरों ने सात हजार रुपए नगद एवं लाखों रुपए मूल्य के आभूषण चुरा लिया । चोरों ने तीन पेटी और बक्सा को घर से डेढ़ किलोमीटर दूर आरना फॉर्म के समीप सामान चुराने के बाद फेंक दिया।
तरवार गांव में राम सुहागन महतो के घर से पांच हजार नकद एवं दो थान आभूषण की चोरी कर लिया गया। हकमा गांव में चंदेश्वर राय की दुकान में ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया, परंतु कोई भी सामान चोरी नहीं हुई । घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। भेल्दी में नए थानाध्यक्ष के प्रभार ग्रहण करने के बाद से ही लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत हैं।
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब पाएं अपना मनपसंद VIP Mobile Number: जियो, एयरटेल और वीआई का पूरा गाइड

VIP Mobile Number: अपने मोबाइल नंबर को अपनी पहचान बनाना चाहते हैं? अब VIP...

Jehangir Ali Khan का पाँचवाँ जन्मदिन: नारुतो-थीम पार्टी में दिखा शाही परिवार का जलवा!

Jehangir Ali Khan News: पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब, तैमूर के छोटे भाई...

सोशल मीडिया से दूर हुईं Gautami Kapoor, आखिर क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

Gautami Kapoor News: टेलीविजन और फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों पर...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: बड़ी टेक कंपनियों का नया निवेश मंत्र

Artificial Intelligence: बड़ी टेक कंपनियों के निवेश पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें