spot_img

Sitamarhi: फिल्मी अंदाज में थाना के बाहर दंपती की बाइक से ठोकर मार-मार कर कुचल-कुचलकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

सीतामढ़ी, देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र में पूरे फिल्मी अंदाज में एक दंपत्ति को बाइक की ठोकर से मार मारकर हत्या कर दी गई। वह भी उस वक्त जब उन्हें एक मामले में रात के 9 बजे थाना पर बुलाया गया था और थाना से बाहर निकलते ही मुख्य द्वार के निकट घटना घटी। मृतक थाना क्षेत्र के वनगांव निवासी गणेश राम व उसकी पत्नी सीता देवी है।

- Advertisement -

मृतक की पुत्री रौशनी कुमारी ने रविवार को बताया कि उसके पिताजी का चाचा के साथ कुछ विवाद नाले को लेकर था। इसी बात को लेकर रात 9 बजे एक स्थानीय  पत्रकार के माध्यम से पुलिस ने समझौता कराने के लिये थाना पर बुलाया गया था। थाना से जब दोनों पति-पत्नी बाहर निकले तो बाइक पर सवार तीन युवक ने बाइक में ठोकर मारी दी।

- Advertisement -

इसके बाद बार बार युवक अपनी बाइक से दम्पति को ठोकर मारते रहे, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगो ने दोनों को जख्मी हालात में स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। जहा से उसे सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया। जहाँ उन दोनों की मौत हो गई।

- Advertisement -

मामले में मृतक के भाई दुलारचंद राम समेत तीन अज्ञात युवक को आरोपित किया गया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वही बाजपट्टी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपित भाई और उसके दोनों पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परंतु इस घटना ने स्थानीय पुलिस के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gopalganj Child Death: गोपालगंज के parked पुरानी कार में मिला 7 साल के बच्चे का शव, खेलने के लिए निकला और मिस्ट्री!

Gopalganj Child Death: बिहार के गोपालगंज जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने...

Munger News: मुंगेर-जमुई में बड़ा Naxal Operation: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार बरामद

Naxal Operation: मुंगेर और जमुई जिले की सीमावर्ती पहाड़ियां एक बार फिर सुर्खियों में...