spot_img

Bihar News | शिक्षा विभाग में शिक्षकों के आश्रितों की अनुकंपा पर होगी नियुक्ति, पढ़िए खबर का Darbhanga Connection

spot_img
- Advertisement -

Bihar News | शिक्षा विभाग में शिक्षकों के आश्रितों की अनुकंपा पर होगी नियुक्ति, पढ़िए खबर का Darbhanga Connection जहां बिहार शिक्षा विभाग में अनुकंपा पर सहायक एवं परिचारी के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

- Advertisement -

Bihar News | शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया फैसले का एलान 

ऐसा, बिहार में सहायक व परिचारी के पद पर सरकारी विद्यालयों में काम करने वाले शिक्षकों का सेवाकाल में निधन के बाद होगा जब उनके निकट आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी दी जाएगी। इस बड़े फैसले की जानकारी, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान दी।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

Bihar News | सेवाकाल के दौरान जान गंवाने वाले शिक्षकों के आश्रितों को इन पदों पर नौकरी दी जाएगी

जानकारी के अनुसार, सेवाकाल के दौरान जान गंवाने वाले शिक्षकों के आश्रितों को इन पदों पर नौकरी दी जाएगी। इसके लिए पदों का सृजन कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान यह घोषणा की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें भयानक मंजर

Bihar News | तकरार की बात आने पर बैठक रद

एसीएस केके पाठक की ओर से विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, कुलसचिवों एवं अन्य पदाधिकारियों की बैठक को रद्द कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने सदन में कहा कि तकरार की बात आने पर उन्होंने बैठक रद करवा दी है। एसीएस केके पाठक द्वारा यह बैठक बुधवार को यह बैठक बुलाई गई थी। इसमें शामिल होने के लिए विश्वविद्यालयों के अधिकारियों को राजभवन ने मना कर दिया था।

Bihar News | 2006 में जब नई शिक्षक नियमावली आई

उन्होंने यह भी कहा कि साल 2023 तक के लंबित मामलों में योग्यता रखने वालों को भी शिक्षक पद पर नियुक्ति देने पर सरकार विचार करेगी। मंत्री ने बताया कि पहले अगर किसी शिक्षक की मृत्यु होती थी तो उनके योग्यताधारी आश्रितों को टीचर के पद पर ही नियुक्ति दी जाती थी। 2006 में जब नई शिक्षक नियमावली आई और नियोजन का प्राधिकार स्थानीय नगर निकायों को दे दिया गया।

यह भी पढ़ें:  कल से 3 दिन के लिए बैंक बंद - आज निबटा लें सारा काम : हड़ताल पर सरकार ने दी बड़ी चेतावनी! जानिए - किन बैंकों पर पड़ेगा असर और कौन से रहेंगे खुले?

Bihar News | अनुकंपा नियुक्ति के लिए टीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य

शिक्षा मंत्री ने बताया कि सेवा काल के दौरान शिक्षकों के निधन पर आश्रितों को उनकी योग्यता के अनुसार अनुकंपा पर नियुक्ति होगी। उन्होंने कहा कि साल 2023 तक लंबित मामलों में भी नियुक्ति देने पर सरकार विचार करेगी। सरकार ने उन्हें निर्देश दिया कि अनुकंपा नियुक्ति योग्य आश्रितों को दी जाए। 2015 में एनसीटीई ने सर्कुलर जारी किया, उसमें शिक्षक पद के लिए अनुकंपा नियुक्ति के लिए टीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया गया। उनका प्रशिक्षित होना भी जरूरी है।

Bihar News | विधानसभा में दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी के अल्पसूचित सवाल के जवाब में इसकी घोषणा

शिक्षा मंत्री ने मंगलवार को विधानसभा में दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी के अल्पसूचित सवाल के जवाब में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति अब बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से होनी है। इसमें अनुकंपा पर शिक्षक को बहाल करने का प्रावधान नहीं है। अनुकंपा पर बहाली को लेकर हाल ही में कैबिनेट से 6421 विद्यालय सहायक के पद सृजित करने की मंजूरी दी गयी है. परिचारी के पदों के सृजन की अभी कार्रवाई चल रही है।

यह भी पढ़ें:  खूनी 'गली विवाद' से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar News | वर्ष 2015 से 2023 के बीच अनुकंपा पर नियुक्ति का कोई आवेदन

शिक्षा मंत्री ने सदन को बताया कि वर्ष 2006 से 2015 और फिर वर्ष 2015 से 2023 तक आवश्यक योग्यता धारियों को अनुकंपा पर शिक्षक के रूप में नियुक्ति की गयी है। इसको लेकर पूछे गये पूरक सवाल पर मंत्री ने कहा कि वर्ष 2015 से 2023 के बीच अनुकंपा पर नियुक्ति का कोई आवेदन प्राप्त होगा और वह मामला लंबित होगा तो इस पर आगे निर्णय लेने पर सरकार विचार करेगी।

Bihar News | ये नियम समय-समय पर बदलते रहते हैं

उन्होंने कहा कि ये नियम समय-समय पर बदलते रहते हैं। मौजूदा व्यवस्था में अगर किसी शिक्षक की सेवाकाल में मृत्यु होती है तो उसके आश्रित को विद्यालय सहायक या परिचारी के पद पर नियुक्ती दी जाती है। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार को विभाग से जुड़े सवालों के जवाब सदन में दिए।

Bihar News | विद्यालयों में विकास मद की राशि खर्च करने के बाद

इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालयों में विकास मद की राशि खर्च करने के बाद प्रधानाध्यापक को प्रबंध समिति से उसका अनुमोदन लेना अनिवार्य है। शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच तनानती के मुद्दे पर राज्य सरकार ने हस्तक्षेप किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey